नेता प्रतिपक्ष सिंघार बोले-एमपी में कई गांव,स्कूलों के नाम जातिसूचक:औरंगजेब की कब्र तोड़ने की इच्छा रखने वाली दलितों के अपमान पर मौन है भाजपा

Updated on 23-04-2025 11:45 AM

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने गृह ग्राम गढ़ा में देश का पहला हिन्दू गांव बना रहे हैं। तीन दिन पहले छतरपुर के दौरे पर पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बिना नाम लिए कहा था- वोटों के ध्रुवीकरण के लिए हिन्दू गांव बसाने के प्रयास भगवान श्री राम के आदर्शों के विपरीत हैं। क्योंकि प्रभु श्री राम और सनातन परंपराओं में प्राणियों में सद्भावना का संदेश दिया गया है।

सिंघार बोले- कई स्कूलों-गांवों के नाम जातिसूचक पटवारी के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- मैं समझता हूं कि भाजपा गांव में हिन्दुओं की बात करती है। जबकि भाजपा खुद वर्गभेद फैलाती है। मप्र वाले बुन्देलखंड के इलाके में चमार टोला, चमरौआ जैसे जातिसूचक नामों वाले कई गांव मिल जाएंगे। कई प्राइमरी स्कूलों के जातिसूचक नाम मिल जाएंगे। इन वर्गों का अपमान करने वाले नाम भाजपा की सरकार ने अब तक क्यों नहीं हटाए?

पटवारी ने कहा था- हिन्दू गांव भगवान राम की भावना के खिलाफ बीते शनिवार को छतरपुर के दौरे पर पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए धीरेंद्र शास्त्री का नाम लिए बिना कहा था- जो लोग कहते हैं कि वे एक हिन्दू गांव बनाना चाहते हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जब हम ये मानते हैं कि करोड़ों साल पहले हिन्दू भावनाओं के पहले सारे धर्मों की उत्पत्ति हुई और अगर राम अरबों साल पहले से थे तो पूरा विश्व हिन्दू होना चाहिए, सिर्फ एक गांव क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि, वोटों को बांटना है। वोटों का ध्रुवीकरण करना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.