नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने निर्वाचन आयोग से की मुख्य सचिव बैंस की सेवावृद्धि निरस्त करने की मांग

Updated on 23-05-2023 07:00 PM

भोपाल। मध्‍य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने निर्वाचन आयोग से मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को दूसरी बार 30 नवंबर 2023 तक छह माह की सेवावृद्धि देने के निर्णय को निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखे पत्र में इस सेवावृद्धि को सरकार का चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास बताया।

डा. सिंह ने बताया है कि बैंस नवंबर 2022 में सेवानिवृत्त हो रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छह माह की सेवावृद्धि दिला दी। जबकि, प्रदेश में इस पद के लिए कई योग्य अधिकारी हैं। ऐसी कोई विशेष परिस्थिति भी नहीं थी कि यह सेवावृद्धि अनिवार्य थी। 31 मई 2023 को यह अवधि समाप्त हो रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री के अनुरोध पर 30 नवंबर 2023 तक उन्हें सेवावृद्धि दी गई है।

इसके पीछे मंशा नवंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की नजर आती है। कलेक्टर, जो कि जिला निर्वाचन अधिकारी होते है, की गोपनीय चरित्रावली लिखने का अधिकार मुख्य सचिव के पास रहता है। निर्वाचन आयोग के स्थायी निर्देश हैं कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़ा कोई भी अधिकारी तीन वर्ष से अधिक अवधि के लिए एक स्थान पर पदस्थ नहीं रहा नहीं हो सकता।
मुख्य सचिव को तीन वर्ष से अधिक हो चुके हैं और वे प्रशासनिक मुखिया होने के नाते निर्वाचन कार्य से संबद्ध रहते हैं। उनकी सेवावृद्धि की अवधि विधानसभा चुनाव की मुख्य अवधि होगी, इसलिए आदेश को निरस्त कर अन्य अधिकारी को नियुक्त किया जाए ताकि चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र हो सकें।

उधर, सामान्य प्रशासन विभाग के पूर्व प्रमुख सचिव एमके वार्ष्णेय का कहना है कि अभी चुनाव आयोग इस मामले में कुछ नहीं कर सकता है। यह विषय शासन के अधिकार क्षेत्र में आता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.