नेताओं को समारोह से फुर्सत नहीं,2 महीने पहले बने चैंबर में बैठे कैसे

Updated on 14-10-2022 05:00 PM

भोपाल

एमआईसी (महापौर परिषद) गठित होने के बाद  चेंबर्स को लेकर  विवाद की स्थिति बन रही थी लेकिन अब चेंबर बनकर तैयार है। इसके बाद भी कई एमआईसी यहां नहीं बैठ रहे हैं। हालांकि 2 एमआईसी के चेंबर अभी नहीं बने हैं। इनके नहीं बैठने के पीछे कई वजह सामने आ रही है।

समारोह से नेताओं को नहीं मिल रही फुर्सत
बीएमसी के कामगाज में दिलचस्पी नहीं लेने की एक मुख्य यह भी वजह बताई जा रही है कि नेताओं को समारोह से फुर्सत नहीं मिल रही। जबसे नेताओं ने शपथ ली है तब से लगातार किसी ने किसी सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में नेता व्यस्त हैं।

नहीं मिल रही तव्वजो
एमआईसी सदस्य खुलकर तो कुछ नहीं बोलते। लेकिन आॅफ रिकॉर्ड इनका कहना है कि विभाग के अधिकारी न तो कोई जानकारी देते हैं और ना ही कोई फाइल भेजते हैं। पार्षद निधि भी अब तक नहीं आई है। ऐसे में चेंबर में बैठकर क्या करें।

आईएसबीटी में निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और एमआईसी मनोज राठौर, आरके सिंह बाघेल, राजेश हिंगोरानी के चैंबर हैं, लेकिन यह बैठते नहीं हैं। सुषमा बवीसा और छाया ठाकर का चैंबर फिलहाल बनकर तैयार नहीं हुआ है। इनका चैंबर आईएसबीटी में बनाए जा रहे हैं। माता मंदिर में एमआईसी जगदीश यादव और जितेंद्र शुक्ला का चैंबर हैं। श्यामला हिल्स में रवीन्द्र यति का चैंबर का चैंबर हैं। यह तीनों एमआईसी भी अपने-अपने चैंबरों में नहीं बैठ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.