ऑडियो गाइड की मदद से जानें संग्रहालयों का गौरवशाली इतिहास

Updated on 19-05-2023 06:08 PM

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रदेश के 7 संग्रहालय में क्यूआर कोड बेस्ड ऑडियो गाइड की शुरुआत की गई है। गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने ऑनलाइन माध्यम से इंदौर के लाल बाग पैलेस में क्यूआर बेस्ड ऑडियो गाइड्स की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इतिहास से तकनीक को जोड़ते हुए पर्यटन विभाग की यह नई पहल है। यह नवाचार भावी युवा पीढ़ी को मध्यप्रदेश के समृद्ध इतिहास से रोचक तरीके से परिचय कराएगा। यह ऑडियो गाइड निःशुल्क है। हमारा प्रयास रहेगा कि अन्य राज्य संरक्षित स्मारक एवं संग्रहालयों में भी इस प्रकार की ऑडियो गाइड की सुविधा भविष्य में प्रदान की जाए। 

अपर प्रबंध संचालक, मप्र टूरिज्म बोर्ड श्री विवेक श्रोत्रिय के साथ सभी अतिथियों ने लाल बाग पैलेस का भ्रमण किया। सभी ने अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्केन कर ऑडियो गाइड सुनी और सराहना की। श्री श्रोत्रिय ने बताया कि भोपाल स्थित राज्य संग्रहालय और जनजातीय संग्रहालय इंदौर का लालबाग पैलेस, ग्वालियर का गुजरी महल पुरातत्व संग्रहालय, धुबेला का महाराजा छत्रसाल संग्रहालय और उज्जैन की वेधशाला एवं त्रिवेणी संग्रहालय में क्यूआर कोड बेस्ड ऑडियो गाइड की शुरुआत की गई है। इसके पहले भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में यह सुविधा प्रदान की जा चुकी है, जिसका सकारात्मक प्रतिसाद मिला है। 

सलाहकार, पुरातत्व (मप्र टूरिज्म बोर्ड) श्री ओ.पी. मिश्रा ने कहा कि यह पहला अवसर है जब म.प्र. के 7 संग्रहालय में ऑडियो गाइड की सुविधा दी जा रही है। इससे संग्रहालय में प्रदर्शित पुरावशेषों के बारे में दीर्घा वार जानकारी पर्यटकों को आसानी से मिल सकेगी। इतिहास को लेकर पर्यटकों की रूची में वृद्धि होगी। 

टूरिज्म बोर्ड द्वारा सागो संस्था की मदद से कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में पहले से ही यह तकनीक संचालित की जा रही है। साथ ही लाल बाग पैलेस इंदौर में यह तकनीक टेस्टिंग मोड पर है। सागो बडी ऐप के जरिये पर्यटक अपने मोबाइल में क्यूआर कोड स्कैन कर इतिहास को ऑडियो फॉर्मेट में सुन सकेंगे। संग्रहालयों में क्यूआर कोड लगाये गए हैं, जिसे स्केन कर इतिहास, विस्तृत विवरण एवं संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 

सागो बडी ऐप (Sago Buddy App)

सागो ट्रेवल बडी एक यात्रा एप है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा यात्रा सूचनाओं को मिला कर यात्रियों/पर्यटकों के अनुभव को बढ़ाया जा सकता है। इसमें यात्रियों की अवश्यकता, रुचि, आयु अनुसार विभिन्न भाषाओं में श्रव्य टूर उपलब्ध है। सागो जीपीएस सूचना, क्यूआर कोड, इमेज सर्च और एग्जिबिटनंबर जैसे सुविधा से सूचना उपलब्ध करवाता है।

ऐसे करें ऐप डाउनलोड

मोबाइल में प्ले स्टोर पर जाकर सागो बडी ऐप को डाउनलोड कर सकते है। डाउनलोड करने के बाद आपको भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद सागो बडी ऐप में क्यूआर कोड स्केन करने से पर्यटन स्थल से संबंधित संपूर्ण जानकारी ऑडियो फॉर्मेट में सुनी जा सकेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.