'कौन बनेगा मुख्यमंत्री' की चिंता छोड़ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे सीएम शिवराज

Updated on 07-12-2023 12:21 PM

भोपाल/ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल्ली तक इन दिनों हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि 'कौन बनेगा मुख्यमंत्री'। कई दावेदार दिल्ली में परिक्रमा में व्यस्त हैं। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निश्चिंत होकर नए लक्ष्य- लोकसभा के लिए जुट गए हैं। इसके लिए बुधवार को शिवराज कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में पहुंच गए।

वहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपके लिए मुख्यमंत्री नहीं हूं। अपन तो भैया और मामा हैं। इसके आगे दुनिया के सारे पद बेकार हैं। स्वर्ग का सिंहासन भी बेकार है।

मप्र की जनता मेरी भगवान है, इसलिए जब तक सांस है, आपकी सेवा में लगा रहूंगा। उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश का मिशन- 29 शुरू कर रहे हैं। इसका मतलब मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में 29 सीटें जीतने से है। पिछली बार छिंदवाड़ा रह गई थी।

छिंदवाड़ा से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के पुत्र नकुल नाथ सांसद हैं। बुधवार को लाड़ली बहना व कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिवराज ने कमल नाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि मामा घूमता रहा, दादा (कमल नाथ) यहीं फंस गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.