दो-दो स्टंपिंग छोड़ी, मां दुर्गा का वो बांग्लादेशी भक्त, जिसे टीम से निकालने की उठी मांग

Updated on 21-04-2023 07:48 PM
नई दिल्ली: कोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल की उन चुनिंदा टीमों में से एक है, जो नाम नहीं बल्कि टैलेंट देखकर प्लेयर्स को मौका देती है। पहले सीजन में जिम्बाब्वे के ततेंदा तैबू से लेकर बीते 15 साल में ऐसे कई अनजान प्लेयर्स टीम के साथ खेले। कई बार ये छोटे नाम बड़े कमाल कर जाते हैं तो कई मर्तबा दांव उल्टा भी पड़ जाता है, जैसे बीती रात हुआ। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बांग्लादेश के लिट्टन दास को पहली बार प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। मगर आईपीएल इतिहास का पहला मैच खेल रहे इस बांग्लादेशी विकेटकीपर बल्लेबाज को अब कोलकाता की हार का जिम्मेदार बताया जा रहा है।
दो-दो स्टंपिंग छोड़ी
    बारिश की वजह से अरुण जेटली स्टेडियम में मैच एक घंटे देरी से शुरू हुआ। कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार-चार बदलाव किए, जिसमें लिट्टन दास को भी शामिल किया गया। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने पहले मैच में चार गेंद में सिर्फ चार रन ही बनाए। बैटिंग में फ्लॉप होने के बाद इस बांग्लादेशी का विकेटकीपिंग में भी दिन खराब ही रहा। सिर्फ 127 रन का डिफेंड करने उतरी केकेआर की ओर से उन्होंने निर्णायक मौके पर एक नहीं दो-दो स्टंपिंग छोड़ दी।
    'देश छोड़कर भागो'
    अक्षर पटेल और ललित यादव के खिलाफ अगर लिट्टन दास स्टंपिंग कर जाते तो कोलकाता नाइटराइडर्स मैच नहीं हारती। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस बांग्लादेश विकेटकीपर बल्लेबाज को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ यूजर ने तो उन्हेंं भारत छोड़कर वापस अपने देश जाने की बात कह दी।

    मां दुर्गा का भक्त
    लिट्टन दास को मुश्फिकुर रहीम और खालिद मसूद जैसे महान बांग्लादेशी विकेटकीपर्स का उत्तराधिकारी माना जाता है। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज दिनाजपुर का रहने वाला है। हिंदू धर्म को मानने वाला यह प्लेयर मां दुर्गा का अनन्य भक्त है। नवरात्रि में हर साल देवी की अराधना करता है और इस वजह से बांग्लादेशी चरमपंथी उन्हें जमकर ट्रोल भी करते हैं। काफिर कहने तक से नहीं हिचकते।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.