दीवार गिरने से खराब हुए पैर,अब करते हैं फूड डिलेवरी:आईआईटी चेन्नई से तैयार कराई ई-ट्राइसाइकिल, गिग वर्कर के संघर्ष की कहानी

Updated on 21-04-2025 12:21 PM

भोपाल की सड़कों पर एक ई-ट्राइसाइकिल दौड़ती नजर आती है। पीछे जोमेटो का फूड बॉक्स रखा होता है। ऑनलाइन खाना मंगाने वाले जब देखते हैं कि फूड डिलेवरी बॉय एक ट्राइसाइकिल से आया है तो लोगों के भीतर सम्मान का भाव दिखता है।

राजधानी में बैटरी वाली ट्राइसाइकिल से फूड डिलेवरी करने वाले कपिल बचपन से दिव्यांग नहीं, न ही किसी बीमारी के कारण वे दिव्यांगता के शिकार हुए। बल्कि दो साल पहले हुए हादसे के बाद उनकी जिन्दगी बदल गई।

मेरा नाम कपिल कुशवाह है। मैं हरदा जिले का रहने वाला हूं। 2023 में दीवार गिरने से मेरे कमर के नीचे का हिस्सा पैरालाइज्ड हो चुका है। स्पाइन कॉर्ड इंजुरी हुई थी मेरा एम्स में सर्जरी हुई और मेरी रीढ़ की हड्‌डी में रॉड डली हुई है। मुझे काम की बहुत जरूरत थी।

मैंने अपने यहां के विधायक जी से भी बात कर मदद मांगी। लेकिन, कोई रिस्पांस नहीं मिला। मैं जिला अस्पताल के डॉक्टर के पास गया। मेरा जो दिव्यांग सर्टिफिकेट बनना चाहिए डॉक्टर वो नहीं बना पा रहे। वो कहते हैं कि इंदौर या भोपाल में बनेगा। जबकि, हमारा जिला हरदा है वहां के डॉक्टर मेरा सही दिव्यांग सर्टिफिकेट नहीं बना पा रहे।

सरकार से मदद नहीं मिली, आईआईटी से तैयार कराई ई-ट्राइसाइकिल कपिल ने आगे कहा- सरकार से मुझे मदद नहीं मिली तो मैंने अपनी जेब से एक लाख दस हजार की न्यू मोशन बोल्ट ई- ट्राइसाइकिल खरीदी। चेन्नई आईआईटी मद्रास से उन्होंने मेरे नाम से बनाकर यह ट्राइसाइकिल भेजी है। उसी के माध्यम से मैं जोमेटो में फूड डिलेवरी का काम कर रहा हूं आगे संघर्ष करते हुए जीवन को काट रहा हूं।

ऑटोमोबाइल क्वालिटी चेकर था, एक घटना से जीवन संघर्ष में बदला मेरे परिवार में मेरी मां और मैं हूं। मेरी दो बहने हैं उनकी शादी हो चुकी है। मेरी शादी नहीं हुई है। इस घटना के पहले मैं इंदौर में आयशर मोटर्स में क्वालिटी चेकर की पोस्ट पर काम करता था। जोमेटो में अभी रोज तीन-चार सौ रुपए हो पाता है। क्योंकि, हमारी गाड़ी की बैटरी की रेंज कम है। इसलिए हम ज्यादा देर तक काम नहीं कर पाते।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.