पैर कांपते हैं और सुन्न... ऋतिक रोशन की बहन सुनैना को होती है तकलीफ

Updated on 12-12-2025 01:30 PM
ऋतिक रोशन की बहन सुनैना ने निजी जिंदगी में बहुत तकलीफें सही हैं और कई बीमारियां झेली हैं। उन्होंने अकसर ही अपने हेल्थ इशूज और मानसिक स्थिति के बारे में बात की है। सुनैना आज एकदम फिट हो गई हैं, जबकि कभी उनका वजन 140 किलो था और जानलेवा बीमारियों ने घेरा हुआ था। वह सर्वाइकल कैंसर का भी शिकार रहीं। सुनैना उन सभी बीमारियों से काफी मजबूती के साथ लड़ीं और ठीक हो गईं, पर अब वह एक नई परेशानी से जूझ रही हैं, जिसके बारे में सोशल मीडिया पर बताया है।

सुनैना रोशन ने कुछ समय पहले सर्वाइकल लिंफोमा और ग्रेड 3 फैटी लिवर की बीमारी से जूझने के बारे में बात की थी। अब उन्होंने सोशल एंग्जाइटी के बारे में बात की है। सुनैना ने बताया है कि उनकी हालत कैसी हो जाती है। इसे लेकर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।

सुनैना रोशन ने वीडियो शेयर कर बताया अपना हाल

सुनैना रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में मौजूदा परेशानी को लेकर दर्द साझा किया है। वह एक ऑथर और वेलनेस एडवोकेट हैं। सुनैना ने बताया, 'आज भी कभी-कभी मेरे पैर कांपने लगते हैं और मेरा दिमाग जरूरत से ज्यादा तेजी से सोचने लगता है। लेकिन मैंने यह भी सीख लिया है कि पीछे हटना मुझे कमजोर नहीं बनाता। बल्कि यह मुझे अटूट बनाता है, क्योंकि मैं खुद को चुन रही हूं। अगर आप भी ऐसा ही महसूस करते हैं, तो मैं आपके साथ हूं। हम सब धीरे-धीरे, एक-एक करके इस रास्ते को खोज रहे हैं।

बताया सोशल एंग्जाइटी कैसे उन्हें कर रही प्रभावित

सुनैना ने बताया कि सोशल एंग्जाइटी उनके रोजमर्रा के व्यवहार को किस हद तक प्रभावित कर रही है। वह बोलीं, 'आप जानते हैं, सोशल एंग्जाइटी एक ऐसी चीज है, जिससे हममें से बहुत से लोग जूझते हैं, भले ही हम इसके बारे में बात न करें। यह एक ऐसी भावना है, जो कमरे में घुसने से पहले आ जाती है। किसी बात के बारे में आप जरूरत से ज्यादा सोचते हो तो सोशल एंग्जाइटी है। आप इस बात की चिंता करते हो कि लोग आपको जज कर रहे हैं, जबकि असल में कोई आपको जज नहीं कर रहा होता। मैंने भी इसका सामना किया है, और अभी भी कभी-कभी इसका सामना करती हूं।

पैर कांपने लगते हैं और सुन्न हो जाते हैं...

सुनैना ने बताया कि जब उन्हें सोशल एंग्जाइटी होती है, तो उनके साथ क्या होता है। वह बोलीं, 'जब मेरे आस-पास बहुत सारे लोग होते हैं, तो मेरे पैर कांपने लगते हैं। पैर सुन्न हो जाते हैं और अस्थिर महसूस होते हैं। इसलिए मुझे किसी के सहारे की जरूरत होती है। सच कहूं तो, इसी वजह से मैं सोशल मीडिया से दूर रही हूं।' सुनैना ने फिर बताया कि सोशल मीडिया से ब्रेक लेने, मेडिटेशन, रेगुलर थेरेपी सेशन और खुद से बात करने से उन्हें काफी मदद मिली है।

सुनैना ने कैंसर के सहित झेलीं ये बीमारियां

मालूम हो कि सुनैना रोशन सर्वाइकल कैंसर सहित 6 गंभीर बीमारियों से जूझ चुकी हैं। उन्हें डायबिटीज, फैटी लीवर, स्लीप एपनोइया, हार्ट संबंधी परेशानी और हाइपरटेंशन जैसी परेशानियां हो गई थीं। जब सुनैना को कैंसर होने का पता चला था, तो उनकी कीमोथैरेपी चली, जिसमें सारे बाल झड़ गए थे। इससे वह डिप्रेशन में चली गईं और ज्यादा खाने लगी थीं। और तो और सुनैना एक समय घरवालों से भी अलग रहने लगी थीं और पापा राकेश रोशन के साथ कुछ मतभेद भी हो गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.