LIC हाउसिंग फाइनेंस ने लिया सुभाष चंद्रा की एक प्रॉपर्टी पर कब्जा, 570 करोड़ रुपये का नहीं किया था पेमेंट

Updated on 02-10-2023 01:27 PM
नई दिल्ली : एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) ने एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा (Subhash Chandra) की एक प्रॉपर्टी पर 'सांकेतिक कब्जा' हासिल कर लिया है। बिजनस टुडे की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने चंद्रा द्वारा 570 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान न करने के चलते प्रॉपर्टी पर कब्जा लिया है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस द्वारा दिये गए एक विज्ञापन के अनुसार जिस प्रॉपर्टी पर कब्जा लिया गया है, वह मुंबई के चर्चगेट एरिया में बैकबेय रिक्लेमेशन एस्टेट में एक प्लॉट है।

कंपनी ने दिसंबर 2021 में जारी किया था डिमांड नोटिस

विज्ञापन में आगे बताया गया कि LIC हाउसिंग फाइनेंस ने 13 दिसंबर 2021 को एक डिमांड नोटिस जारी किया था। इसमें उधारकर्ताओं - वसंत सागर प्रॉपर्टीज और पैन इंडिया इंफ्राप्रोजेक्ट्स के साथ ही गारंटर सुभाष चंद्रा को 60 दिनों के भीतर लगभग 570 करोड़ रुपये की कुल राशि वापस करने के लिए कहा गया था।

संपत्ति का सौदा नहीं करने की दी चेतावनी


LIC हाउसिंग फाइनेंस द्वारा अखबार में प्रकाशित विज्ञापन में कहा गया, 'उपरोक्त उधारकर्ताओं/गारंटरों द्वारा राशि वापस न करने के कारण, उपरोक्त उधारकर्ताओं/गारंटरों को विशेष रूप से और आम जनता को यह सूचित किया जाता है कि अधोहस्ताक्षरकर्ता ने सेक्युरिटाइजेशन (एनफोर्समेंट) नियम, 2002 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नीचे वर्णित एसेट्स का 'सांकेतिक कब्जा' ले लिया है।' ऋणदाता ने वित्तीय परिसंपत्तियों के प्रतिभूतिकरण और पुनर्निर्माण एवं प्रतिभूति ब्याज अधिनियम, 2002 के तहत संपत्ति का प्रतीकात्मक कब्जा ले लिया है। विशेष रूप से उधारकर्ताओं और गारंटरों एवं आम जनता को संपत्ति के साथ सौदा नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर

बीएसई पर बीते सत्र में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 1.27 फीसदी बढ़कर 463.90 रुपये पर बंद हुआ था। पहली तिमाही में LIC हाउसिंग फाइनेंस ने हाउसिंग लोन की मजबूत मांग के कारण अपने स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ में 43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह 1,324 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 925 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) इस साल 30 जून को समाप्त तिमाही में 38 प्रतिशत बढ़कर 2,252 करोड़ रुपये हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.