LIC ने टाटा की तीन कंपनियों में घटा दी हिस्सेदारी, 75 शेयरों में बढ़ा दिया स्टेक, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Updated on 09-08-2024 04:55 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी के इक्विटी पोर्टफोलियो की मार्केट वैल्यू जून तिमाही में 15 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। पिछले तीन साल में यह लगभग दोगुनी हो गई है। प्राइम इन्फोबेस के आंकड़ों के मुताबिक जून तिमाही के अंत में एलआईसी के पास 282 कंपनियों में हिस्सेदारी थी जिसकी कुल मार्केट वैल्यू मार्च 2021 में 7.67 लाख करोड़ रुपये से दोगुना होकर 15.72 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह देश की दूसरी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी टीसीएस के मार्केट कैप के बराबर है। देश के सबसे बड़े संस्थागत निवेशक ने साल की पहली तिमाही में एनएसई पर लिस्टेड कम से कम 95 शेयरों में हिस्सेदारी कम की जबकि 75 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी। इस दौरान LIC ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र, BHEL, HPCL और GAIL जैसे कुछ PSU शेयरों में अपनी हिस्सेदारी कम की है।
मार्च तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में LIC की हिस्सेदारी 4.10% से घटकर 1% रह गई। इसी तरह कंपनी ने संभवत: TIL Ltd. में पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। एलआईसी ने जून तिमाही में टाटा पावर में अपनी हिस्सेदारी 154 बीपीएस घटाकर 5.78% कर दी है। इसी तरह कंपनी ने वोल्टास में 124 बीपीएस, हीरो मोटो में 122 बीपीएस, टाटा केमिकल्स में 115 बीपीएस और बीएचईएल में 85 बीपीएस स्टेक घटा दिया। टाटा पावर में एलआईसी की बिक्री का मूल्य करीब 2,135 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। कंपनी ने सीमेंस, हिंडाल्को और भारती एयरटेल में भी अपनी हिस्सेदारी कम की है।

इन शेयरों में बढ़ाया हिस्सा

तिमाही के दौरान एलआईसी ने इन्फोसिस, एलटीआई माइंडट्री, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, टाइटन, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। पीआई इंडस्ट्रीज में एलआईसी की हिस्सेदारी पहली तिमाही में 201 बीपीएस बढ़कर 5.75% हो गई। वहीं एलटीआई माइंडट्री में उसकी हिस्सेदारी 152 बीपीएस और अपोलो हॉस्पिटल्स में 128 बीपीएस बढ़ गई। वैल्यू टर्म में एलआईसी का सबसे बड़ा दांव रिलायंस है। इसके बाद आईटीसी, टीसीएस, एसबीआई और इन्फोसिस का स्थान है। जून के अंत में एलआईसी की हिस्सेदारी 15.72 लाख करोड़ रुपये थी, जो पिछली तिमाही की तुलना में 10% अधिक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.