महिला आरक्षक को लेफ्टिनेंट कर्नल पर धमकाने का आरोप:रेप केस दर्ज होने के बाद राजीनामा करने का दबाव बनाया

Updated on 30-03-2025 01:21 PM

भोपाल की महिला आरक्षक के साथ सेना के जिस लेफ्टिनेंट कर्नल ने रेप किया, अब वह एफआईआर दर्ज होने के बाद राजीनामा का दबााव बना रहा है। इसकी शिकायत पीड़िता ने कमला नगर थाने में की है। पुलिस ने शिकायत आवेदन को रिसीव कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का दावा है कि शिकायत से जुड़ी वॉट्सऐप चैट भी उन्होंने पुलिस को सौंप दी है। शिकायत के दौरान पुलिस को पीड़िता ने बताया था कि दोनों के बीच पिछले 13 सालों से संबंध थे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार ज्यादती की। अब आरोपी शादी की बात से मुकर गया है। पीड़िता ने जब शादी न करने की वजह की पड़ताल की तो आरोपी द्वारा पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली।बता दें कि गुरुवार को पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था।

एएससी बटालियन हल्द्वानी उत्तराखंड में पदस्थ है आरोपी

पुलिस के मुताबिक महिला थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वरुण प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सेना में ​लेफ्टिनेंट कर्नल बताया गया है और वर्तमान में एएससी बटालियन हल्द्वानी उत्तराखंड में पदस्थ है।

एसीपी महिला सुरक्षा निधि सक्सेना ने बताया

आरोपी अफसर की यूनिट को मामले की जानकारी दे दी गई है। पत्राचार के बाद पुलिस जल्द ही आरोपी अफसर को भोपाल लेकर आएगी। बताया जा रहा पीड़िता पुलिस कर्मी एक जांच एजेंसी में पदस्थ है। महिला पुलिसकर्मी की मुलाकात 2012 में अफसर से हुई थी। उस समय वह भोपाल में पदस्थ था और मेजर रैंक पर था।

आर्मी कैंटीन से खरीददारी के दौरान हुई मुलाकात

शाहजहांनाबाद आर्मी कैंटीन में सामान लेने गई पीड़िता की मुलाकात आरोपी अफसर वरुण प्रताप से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। वरुण ने खुद को कुंवारा बताकर शादी का प्रस्ताव रखा। 25 दिसंबर 2012 को वरुण ने सरकारी बंगले पर महिला पुलिसकर्मी को बुलाया और यहां उससे शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद कई बार उससे गलत काम किया।

मां-पिता की तबीयत का हवाला देकर टालता था

शादी के नाम पर आरोपी मां-पिता की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर बात टालता रहा। जब पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराने की बात कही तो आरोपी ने धमकाया मेरी शिकायत की तो मार डालूंगा, लटका दूंगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.