घाटे में उतर गई देश के बैंकिंग सिस्टम की लिक्विडिटी, जानिए RBI ने क्यों लिया था नकदी घटाने वाला फैसला

Updated on 22-08-2023 01:35 PM
नई दिल्ली : भारतीय बैंकिंग सिस्टम (Indian banking system) की लिक्विडिटी चालू वित्त वर्ष में पहली बार घाटे में चली गई है। ऐसा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अस्थायी तरलता निकासी के कदम और टैक्स आउटफ्लो के कारण हुआ है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 21 अगस्त को बैंकिंग सिस्टम लिक्विडिटी (Banking system liquidity) घाटे में है। यह 236 अरब रुपये (2.84 अरब डॉलर) है। शेयर मार्केट की बात करें, तो मंगलवार को शुरुआती कारोबार में निफ्टी बैंक (Nifty Bank) और निफ्टी प्राइवेट बैंक (Nifty Private Bank) हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

क्यों आई गिरावट?
इस महीने की शुरुआत में सरप्लस 2.8 लाख करोड़ रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन इसके बाद से यह गिर रहा है। यह गिरावट तब से आ रही है, जब से आरबीआई ने बैंकों को 19 मई से 28 जुलाई के बीच जमा में वृद्धि पर 10% का CRR रखने के लिए कहा। इससे एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की निकासी हुई है।

आरबीआई ने क्यों लिया था फैसला?

2 हजार रुपये के नोट वापस लेने से बैंकिंग सिस्‍टम में जरूरत से ज्‍यादा नकदी आ गई थी। इसको कम करने के लिए रिजर्व बैंक ने एक अहम कदम उठाया था। लिक्विडिटी यानी नकदी को घटाने के लिए RBI ने बैंकों को 19 मई से 28 जुलाई 2023 के बीच नेट डिमांड टाइम लायबिलिटी (NDTL) में अतिरिक्‍त 10 फीसदी I-CRR मेंटेन करने को कहा था। यह घोषणा आरबीआई एमपीसी की पिछली बैठक में हुई थी। इंक्रिमेंटल कैश रिजर्व रेशियो एक ऐसा तरीका है, जिसे आरबीआई बैंकिंग सिस्टम में अचानक बढ़ी हुई लिक्विडिटी को कम करने के लिए इस्‍तेमाल करता है।

निफ्टी बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक में उछाल

शेयर बाजार (Share Market) की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में निफ्टी बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक दोनों ही हरे निशान पर बने हुए थे। निफ्टी बैंक में 0.12 फीसदी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.20 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। सेसेंक्स के 30 शेयरों के पैक में इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। जबकि एचडीएफसी बैंक लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.