शराब ठेकेदार के गुर्गों ने युवक को कार से अगवा कर पीटा, एफआइआर दर्ज

Updated on 22-09-2023 12:45 PM
भोपाल। टीटीनगर इलाके में गुरुवार को एक 32 वर्षीय युवक को आधा दर्जन गुंडों ने कार से अगवा कर रास्ते में जमकर पीटा। बाद में उसे एक सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित बदमाश शराब ठेकेदार के गुर्गे थे और अवैध तरीके से शराब को बेचने के शक में युवक को सबक सिखाने के लिए अगवा कर मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में अपहरण , मारपीट की धाराओं में एफआइआर दर्ज करते हुए आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।


अवैध शराब बेचने का शक

टीटीनगर थाने के एएसआइ दिनेश खजुरिया ने बताया कि चक्की चौराहे पर रहने वाला 32 साल का चंद्र प्रताप थापा निजी काम करता है। वहीं आरोपित आमीन खान, अंकित और उसके साथी एक शराब ठेकेदार के लिए काम करते हैं। शराब ठेकेदार की करीब पांच दुकानें टीटीनगर में संचालित होती है। ठेकेदार को कई दिनों से ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि चक्की चौराहे पर एक व्यक्ति अवैध तरीके से शराब बेचता है। उसने अपने स्तर पर खोजबीन की तो किसी ने उसे इस युवक का नाम बता दिया। इस पर युवक को सबक सिखाने के लिए एक कार में सवार होकर ठेकेदार के गुर्गे चक्की चौराहे पहुंचे। जहां युवक को पकड़कर पहले मारपीट की और उसे जबरन कार में बिठा लिया। बाद में आरोपित कार में लेकर उसे हबीबगंज तरफ भाग गए थे। जानकारी मिलते ही पीड़ित के स्वजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इस दौरान पीड़ित को आरोपितों ने मारपीट कर छोड़ दिया तो उसने अपने स्वजनों को जानकारी दी। बाद में थाने पहुंचकर एफआइआर दर्ज कराई।

आरोपितों की तलाश में दो थानों की पुलिस लगी

इधर, इस घटना की सूचना पुलिस को इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित एक संदेश से मिल गई थी। वह अपने स्तर पर इस सूचना की तस्दीक कर रही थी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए हबीबगंज और टीटी नगर थाने की पुलिस लगी है। शराब ठेकेदार के गुर्गों की इस गुंदागर्दी को लेकर आला अधिकारियों ने थाना प्रभारी से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.