29 से 15 रह जाएंगी टाटा समूह की लिस्टेड कंपनियां

Updated on 26-09-2022 06:44 PM
देश की सबसे औद्योगिक समूह में से एक टाटा ग्रुप (Tata Group) अपनी भविष्य की योजनओं पर बहुत तेजी के साथ काम कर रहा है। हाल ही में हुए कई फैसले समूह के भविष्य की योजनओं की ओर इशारा कर रहे हैं। समूह आने वाले महीनों में अपने लिस्टेड कंपनियों की संख्या को 29 से घटाकर 15 कर सकता है। इसबे पीछे कंपनी की भविष्य योजनाएं हैं। हालांकि, इस पूरे मसले पर टाटा समूह की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 
मौजूदा दौर में टाटा समूह का रेवन्यू 128 अरब डॉलर है। जबकि ग्रुप का मार्केट कैप 255 अरब डॉलर का है। रिपोर्ट के अनुसार समूह कंपनियों के बीच तालमेल बनाने के साथ बड़ी कंपनियों में कैश फ्लो के बढ़ाने पर फोकस कर रहा है। यह सबकुछ टाटा सन्स के मौजूदा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के देश के सबसे पुराने समूह को भविष्य के लिए तैयार करने की योजना का हिस्सा है। बता दें, 29 लिस्टेड कंपनियों के अलावा टाटा ग्रुप करीब 10 सेक्टर की 5 दर्जन अललिस्टेड कंपनियों के अलावा 100 सब्सिडरी कंपनियों को संचालित या उनके साथ काम कर रहा है।\

ढेर सारी कंपनियों का हो सकता है मर्जर 

पिछले सप्ताह टाटा ग्रुप ने सभी स्टील बिजनेस को टाट स्टील में मर्ज कर दिया था। वहीं, मार्च में टाटा कॉफी की सभी कंपनियों का विलय टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट में कर दिया गया था। समूह इस तरह के विलय के जरिए अपने कानूनी भार को भी हल्का करना चाहता है। ऐसा नहीं है कि टाटा समूह अचानक ही मर्जर पर फोकस करने लगा है। इससे पहले 2018 में समूह ने अपने सभी एयरोस्पेस और डिफेंस बिजनेस को टाटा एयरोस्पेस और डिफेंस में विलय कर दिया था। 2017 में सीएमसी का मर्जर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ में कर दिया गया था। बता दें, टेक्नोलॉजी सेक्टर में समूह के पास टाटा कंसल्टेंसी, टाटा एलेक्सी और टाटा डिजिटल जैसी तीन बड़ी कंपनियां हैं। 

इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की सभी कंपनियों को भी एक ही छत के नीचे लाने की योजना पर काम हो रहा है। यानी आने वाले समय में टाटा प्रोजेक्ट्स, टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स, टाटा रिएल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर और टाटा हाउसिंग का विलय भी एक में किया सकता है। वहीं, एयरलाइन सेक्टर में 2024 तक समूह एयर एशिया इंडिया, विस्तारा और एयर इंडिया को एयर इंडिया ब्रांड के तहत लाया जा सकता है।

यह पूरी कवायाद मैनेजमेंट के स्ट्रक्चर को बेहतर करने के साथ कंपनियों के बीच आपसी ताल-मेल बढ़ाने का हिस्सा है। इसके अलावा समूह नए बिजनेस पर भी फोकस कर रहा है। यानी आने वाले कुछ सालों में टाटा समूह में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.