एक रात में पांच जगहों पर टूटे ताले, दो लाख का सामान चोरी

Updated on 11-09-2023 01:18 PM
भोपाल। राजधानी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शहर में पांच स्थानों पर चोरियां हुईं। इन चोरियों में अज्ञात बदमाश करीब दो लाख का माल समेटकर फरार हो गए। पुलिस मामले में एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सुराग हासिल करने के लिए घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।

पुलिस के मुताबिक अलकेश राजपूत (30) पुरुषोत्तम नगर सेमराकलां अशोका गार्डन में रहते हैं। वह जीटीबी काम्पलेक्स में अग्रवाल साड़ी के पास स्थित कार्बन बेसिक्स दुकान में मैनेजर हैं। बीती 8 सितंबर को अलकेश दुकान बंद कर चले गए थे। अगले दिन सुबह पहुंचे तो दुकान के शटर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो कैश काउंटर खुला था और उसमें रखे पांच हजार रुपये नकद और दुकान में रखा एक नग बच्चे का सफेद रंग का साइकिलिंग शाट्स गायब था।

गोदाम से चुराए पाइप

इधर, मिसरोद में एक गोदाम का ताला तोड़कर चोर 60 हजार रुपए कीमत के पाइप चोरी कर ले गए। पुलिस ने अमित मोटवानी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अशोका गार्डन थानांतर्गत औद्योगिक क्षेत्र बी-सेक्टर से चोर 30 हजार रुपये का केबल वायर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अंजू द्विवेदी की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है।

दो मकानों के भी चटकाए ताले

निशातपुरा थानांतर्गत पंचवटी कालोनी फेस-3 में रहने वाली आरती जाटव के घर से चोर जेवरात और नकदी समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए। इसके साथ ही पिपलानी के निजामुद्दीन कालोनी में रहने वाली संदीप रैकवार मकान के ताले तोड़कर 18 हजार रुपये और सामन मिलाकर करीब 30 हजार का सामान चोरी हो गया। किसी चोरी में अज्ञात बदमाशों के बारे में कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.