ICICI बैंक के रिकवरी एजेंट को लोकायुक्त ने पकड़ा:सैलरी अकाउंट से होल्ड हटवाने तहसील कार्यालय में मांगी थी 8 हजार रुपए की रिश्वत

Updated on 11-06-2025 12:51 PM

लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ICICI बैंक के रिकवरी एजेंट साजिद अहमद को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने यह राशि एक व्यक्ति के वेतन खाते पर लगे होल्ड को हटवाने के बदले मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया और आरोपी को भोपाल के बारह दफ्तर स्थित तहसील कार्यालय के बाहर चाय की दुकान पर पकड़ा।

शिकायतकर्ता अमर सिंह राजपूत (58), निवासी ढोलपुर मध्य, तहसील उदयपुरा, जिला रायसेन ने 5 जून को लोकायुक्त कार्यालय भोपाल में शिकायत की थी कि उन्होंने ICICI बैंक से 10 लाख रुपए का पर्सनल लोन लिया था। किसी कारणवश वे 11-12 किश्तें नहीं भर पाए, जिस पर बैंक ने वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी और उनके वेतन खाते पर होल्ड लगवा दिया। यह मामला तहसीलदार कुणाल राउत के बारह दफ्तर स्थित कार्यालय में विचाराधीन था।

शिकायत के अनुसार, तहसील कार्यालय में पदस्थ रिकवरी एजेंट साजिद अहमद ने होल्ड हटवाने के एवज में 8 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। शिकायत की पुष्टि के लिए लोकायुक्त भोपाल के पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार राठौर के निर्देशन में प्राथमिक जांच की गई। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर 10 जून को निरीक्षक रजनी तिवारी के नेतृत्व में दल का गठन किया गया।

टीम ने बारह दफ्तर स्थित चाय की दुकान पर आरोपी साजिद अहमद पिता मुश्ताक अहमद (56), निवासी 321, आरिफ नगर, भोपाल को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी ICICI बैंक से संबद्ध रिकवरी एजेंट के रूप में तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत था।

ट्रेप दल में उप पुलिस अधीक्षक बीएम द्विवेदी, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल, आरक्षक मुकेश परमार और आरक्षक चैतन्य प्रताप शामिल थे। कार्रवाई अब भी जारी है। लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.