आम्रकुंज में विराजे भगवान श्रीनाथ, केसरिया छटा में प्रभु के दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु

Updated on 11-06-2024 01:17 PM
 भोपाल। पुराने शहर के लखेरापुरा में स्थित श्रीजी मंदिर में सोमवार को आम्रकुंज मनोरथ का आयोजन किया गया। इसमें प्रभु श्रीनाथ को केसरिया वस्त्र पहनाए गए, सिर पर केसरिया कतरा एवं मोतियों के आभूषणों से श्रृंगार किया गया। शाम को श्रीनाथ को राधारानी के संग आम व फूल-पत्तियों से बने बगीचे में विराजित किया गया। प्रभु को आम के विविध सामग्री जैसे आम रस, आम का पन्ना, आम की बर्फी, आम की कड़ी, आम एवं काजू से बनी बर्फी, आम पाक और साथ में दो क्विंटल आम का भोग लगाया गया। केसरिया छटा के बीच आम्रकुंज में विराजे प्रभु श्रीनाथ के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो गए।


गंगा दशहरा से शुरू होंगे विशेष अनुष्ठान

मंदिर के पुजारी पंडित श्रीकांत शर्मा ने बताया कि पुष्टिमार्ग में प्रभु की सेवा में राग, भोग, शृंगार ही मुख्य है। 16 जून गंगा दशमी से प्रभु के सुखार्थ के लिए श्री यमुना जी के विविध मनोरथ प्रारंभ हो जाएंगे। मंदिर के आंगन में कुंड का निर्माण कर अलग-अलग मनोरथ किए जाएंगे। जैसे नौका विहार, यमुना पुलिन का मनोरथ, कमल सरोवर सावन-भादों का मनोरथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 जून को प्रभु के भव्य नियम का आम्र मनोरथ होगा। उस दिन भी प्रभु को विभिन्न प्रजातियों के आमों का भोग लगाया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.