‘तेलंगाना में कमल खिलता नजर आ रहा है’ मुनुगोडे की हार से ही PM मोदी का KCR पर वार

Updated on 13-11-2022 06:49 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तेलंगाना के कई सौगातें दी। साथ ही इशारों-इशारों में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के चुनावी इरादों की झलक भी पेश कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में 'हर जगह कमल खिलेगा'। खास बात है कि इस दौरान उन्होंने बगैर नाम लिए मुनुगोडे विधानसभा सीट पर उपचुनाव का भी जिक्र किया।

क्या बोले पीएम मोदी
टीआरएस का नाम लिए बिना उस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, 'जिस दल पर तेलंगाना के लोगों ने सबसे ज्यादा भरोसा किया, उसी दल ने तेलंगाना के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात किया है।' उन्होंने कहा, 'जब अंधेरा बहुत बढ़ जाता है, चारों ओर घना अंधेरा हो जाता है, उसी परिस्थिति में कमल का खिलना शुरू हो जाता है। और भोर से ठीक पहले, आज तेलंगाना में भी ऐसे ही कमल खिलता नजर आ रहा है। तेलंगाना में अंधेरा छंटने की शुरुआत हो गई है।' हाल ही में हुए उपचुनाव में भाजपा के प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में टीआरएस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी तेलंगाना सरकार को एक विधानसभा क्षेत्र (मुनुगोड़े) में ला खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि लोगों का आशीर्वाद भाजपा के साथ है।
 
मोदी ने पिछले दो वर्षों के दौरान दुबक और हुजुराबाद विधानसभा सीट पर उपचुनावों में भाजपा की सफलता का जिक्र करते हुए कहा, 'हाल के दिनों में, जो भी उपचुनाव हुए थे, संदेश स्पष्ट है कि तेलंगाना में सूर्योदय दूर नहीं है। अंधेरा मिट जाएगा। तेलंगाना में हर जगह कमल खिलेगा।'    उन्होंने कहा कि उस शहर में अंधविश्वास को बढ़ावा दिया जा रहा है जो सूचना प्रौद्योगिकी के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा, 'हमें तेलंगाना का विकास करना है तो हमें अंधविश्वास से दूर रहना होगा।'

मुनुगोडे सीट के क्या रहे थे नतीजे
3 नवंबर को तेलंगाना की मुनुगोडे सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे 6 नवंबर को घोषित हुए थे। चुनाव में भाजपा की ओर से के राजगोपाल रेड्डी, टीआरएस से के प्रभाकर रेड्डी और कांग्रेस से पलवई श्रावंती मैदान में थे। नतीजे सामने आए, तो टीआरएस प्रत्याशी को 10 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस ने यह सीट गंवाई है।

कैसे हारकर भी जीती भाजपा?
भाजपा के लिए मुनुगोडे उपचुनाव बेहतर संकेत लाता भी नजर आ रहा है। यहां पार्टी ने कांग्रेस के ही विधायक रहे राजगोपाल रेड्डी को पार्टी में लाकर कांग्रेस को झटका दिया। इतना ही नहीं जिस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था, वहां कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। इसके अलावा भाजपा ने इस चुनाव के साथ टीआरएस के सामने अपना दम भी पेश कर दिया। यहां उपचुनाव का माहौल रफ्तार पकड़ने के साथ ही सियासी दलों की गतिविधियां तेज हो गई थीं। मुख्यमंत्री केसीआर और पूरी कैबिनेट को सीट पर प्रचार अभियान का हिस्सा बनते देखा गया। इसके जरिए भी भाजपा ने आक्रामक प्रचार अभियान की बात को साबित कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.