लखनऊ: पीएम मोदी जिस राष्‍ट्र प्रेरणा स्‍थल का करेंगे शुभारंभ, वो कभी कूड़े का ढेर हुआ करता था!

Updated on 25-12-2025 12:56 PM
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को यूपी की राजधानी लखनऊ में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय की कांस्य प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। एक अत्याधुनिक संग्रहालय का निरीक्षण भी करेंगे। यह प्रेरणा स्थल लगभग 230 करोड़ की लागत से 65 एकड़ में विकसित किया गया है, जो कभी कूड़े का ढेर हुआ करता था।यह राष्ट्र प्रेरणा स्थल ऐसी जगह बनाया गया है जहां कभी कूड़े का ढेर था और लोग यहां आने से भी कतराते थे। आईआईएम रोड स्थित घैला इलाका कभी कूड़े के ढेर के लिए जाना जाता था, जहां हर तरफ दुर्गध और गंदगी फैली नजर आती थी। कूड़े के ढेर के चलते गोमती नदी दूषित हो रही थी और इलाके की उपजाऊ जमीन भी जहरीली होती जा रही थी।


नगर निगम ने उठाया बीड़ा

इस बदनुमा दाग को खत्म करने का बीड़ा नगर निगम ने उठाया था। उस वक्त घैला डंपिंग ग्राउंड से साढ़े 6 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा कूड़े का ढेर हटाना नगर निगम के अफसरों के लिए एक बड़ी चुनौती थी। अफसरों ने इस चुनौती को स्वीकार कर कूड़े को शिवरी शिफ्ट करने का ब्लू प्रिंट तैयार किया।


छह साल लगे भूमि को उपजाऊ करने में

नगर निगम को इस काम में छह साल का वक्त लगा। जब जमीन पहले जैसी उपजाऊ हो गई, तब 65 एकड़ जमीन को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को सौंप दिया गया। एलडीए ने तीन साल में इस पूरे इलाके को भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित कर दिया।


13 करोड़ रुपये हुए खर्च

कूड़े के डंपिंग ग्राउंड को समतल करना एक बहुत बड़ी चुनौती थी। इसमें लगभग 6 साल का समय लगा और 13 करोड़ रुपये खर्च कर कूड़े को मोहान रोड स्थित शिवरी में शिफ्ट कर जमीन को समतल किया गया। इस पूरे इलाके में लिगेसी वेस्ट के कारण जमीन खराब हो चुकी थी। इसे ठीक करने का जिम्मा एक एजेंसी को दिया गया। एजेंसी द्वारा लिगेसी वेस्ट को खत्म करने में करीब डेढ़ साल लगे। इस कवायद के बाद जमीन एलडीए को सौंपी गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.