स्वच्छता की ओर एक कदम और बढ़ा लुडेगः घर-घर होगा कचरा संग्रहण

Updated on 28-05-2026 11:32 AM

जशपुरनगर। ग्राम पंचायत लुडेग में स्वच्छता अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे, बाजार क्षेत्र एवं बस स्टैंड परिसर की व्यापक सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सरपंच शुक्तला, ग्रामवासी, महिला स्व सहायता समूह की सदस्याएं तथा स्वच्छता कार्य में लगी दीदियां सक्रिय रूप से शामिल रहीं। गांव में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था प्रारंभ करने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि अगले दिन से प्रतिदिन प्रत्येक घर से कचरा संग्रहण का कार्य नियमित रूप से किया जाएगा।

स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु बाजार क्षेत्र के दुकानदारों के साथ भी बैठक कर चर्चा की गई। सभी दुकानदारों ने यूजर चार्ज देने के लिए सहमति जताई, जिससे गांव में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। इस दौरान महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को पूर्व से लंबित राशि का भुगतान भी सरपंच शुक्तला द्वारा कराया गया। भुगतान मिलने पर महिलाओं ने खुशी जताते हुए पंचायत का आभार व्यक्त किया। ग्राम पंचायत की इस पहल से ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक जागरूकता बढ़ी है और गांव को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.