मध्यप्रदेश विकास का पॉवर स्टेशन बन रहा है - केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी

Updated on 06-09-2023 06:32 PM

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा है कि मध्यप्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करने वाला देश का पहला राज्य होगा। प्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। मध्यप्रदेश निरंतर उन्नति एवं विकास की ओर बढ़ रहा है। परिवहन नेटवर्क ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है।

श्री नितिन गडकरी ने कहा कि 18 हजार करोड़ रूपए की लागत से इंदौर से हैदराबाद हाईवे का निर्माण जारी है। खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, इच्छापुर, जलगांव से नांदेड़ होते हुए हैदराबाद जाने वाले मार्ग पर इंदौर से खंडवा के बीच 34 किलोमीटर में दो टनल और तीन वाइडेक्ट का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग से इंदौर से ओंकारेश्वर एक घंट में और इंदौर से बुरहानपुर दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा। खंडवा बायपास के लिए देशगांव से सुधी तक का काम अक्टूबर में आरंभ हो जाएगा और सुधी से तुलार फाटा की फिजिलिबिटी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दे दिए गए हैं, रिपोर्ट के आने पर आगे के कार्य के लिए गंभीरता से विचार किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी खंडवा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, संस्कृति मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, श्री शंकर लालवानी, पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि देश में गांव, गरीब और मजदूर का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। पिछले सात साल में सात बार कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर आया है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संभव हुई है। सिंचाई क्षेत्र बढ़ाने और उत्पादन बढ़ाने से गांव सम्पन्न और समृद्ध हुए हैं। एक समय बीमारू कह जाने वाला मध्यप्रदेश देश में विकासशील राज्य के रूप में स्थापित हुआ है। यह हर हाथ को काम और हर खेत को पानी का लक्ष्य रखकर कार्य करने से ही संभव हुआ है।

केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि किसान अन्नदाता है और उसे अपनी फसल का वाजिब दाम मिलना जरूरी है। अब किसान अन्नदाता के साथ ही ऊर्जादाता भी बनेगा। देश में ब्रोकन राईस, मक्का, ज्वार, गन्ने के रास और मोलासेस से ईथेनॉल बनाने की प्रक्रिया आरंभ हुई है। स्पाईस जेट और विस्तारा के विमानों में फ्युल के रूप में इथेनॉल का उपयोग हो रहा है। इसी प्रकार शत-प्रतिशत बॉयो इथेनॉल के उपयोग से चलने वाले बजाज, टीवीएस और हीरो कम्पनी के स्कूटर भी आ रहे हैं। ईंधन के रूप में बॉयो इथेनॉल के उपयोग से पेट्रोल, डीजल और फॉसिल फ्युल के आयात पर खर्च होने वाला 16 लाख करोड़ किसानों को मिलेगा।

केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि जैसे स्मार्ट सिटी विकसित हो रहे हैं, इसी प्रकार स्मार्ट विलेजेस भी विकसित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 44 लाख आवास प्रदेश वासियों को उपलब्ध कराए हैं। मध्यप्रदेश विकास का पॉवर स्टेशन बन रहा है। अभी तक जो विकास हुआ, वह तो ट्रेलर था, फिल्म अभी बाकी है। मध्यप्रदेश को प्रगतिशील, समृद्ध, सम्पन्न राज्य बनाने के लिए प्रदेश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान, शोषित, पीड़ित, दलित, आदिवासी, वनवासी के कल्याण के लिए गतिविधियां जारी रहेंगी और आने वाले समय में हमें नया मध्यप्रदेश देखने को मिलेगा।

किसान भाई चितिंत न हो, हमारी सरकार कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी

किसानों के साथ है - मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने असंभव को संभव करके दिखाया है। उनकी पहल और मार्गदर्शन से प्रदेश सहित सम्पूर्ण देश को विश्व स्तरीय सड़कें उपलब्ध हुई हैं। पिछली सरकार ने सडक, पानी, बिजली की तरफ ध्यान नहीं दिया। हमारी सरकार ने योजना बनाकर प्रदेश के 80 प्रतिशत खेतों को सिंचाई सुविधा से जोड़ा है। नहर ही नहीं पाइप से भी सिंचाई व्यवस्था की जा रही है। जावर माइक्रो उद्ववहन योजना, छैगांव-माखन, खालवा माइक्रो उद्वहन की क्षेत्र की सिंचाई सुविधा में वृद्धि की महत्वपूर्ण भूमिका है। शीघ्र ही 1385 करोड़ 73 लाख की झिरन्या योजना का शिलान्यास और 3 हजार 715 करोड़ की मोरंड-गंजाल परियोजना का भूमिपूजन शीघ्र किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ईश्वर से भरपूर वर्षा के लिए हम सब प्रार्थना कर रहे हैं। लेकिन यदि वर्षा के अभाव के कारण संकट की स्थिति निर्मित होती है तो किसान भाई चितिंत न हो, हमारी सरकार कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी किसानों के साथ है। बुरहानपुर में केले पर आए संकट में दो लाख रूपए प्रति हेक्टेयर की दर से किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराई गई थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों को कोई समस्या नहीं आने देगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खंडवा जिला देश का बिजली हब है। जिसमें पानी, कोयले और सूर्य से बिजली बनाई जा रही है। किसानों को कर्जमाफी, युवाओं को रोजगार के लिए सहायता व मार्गदर्शन, विद्यार्थियों को अनेक सुविधाएं देकर उनकी प्रगति का निरंतर मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। प्रदेश में जिन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध नहीं हुआ है, उन्हें मुख्यमंत्री जन आवास योजना के अंतर्गत आवास सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। गरीब की जिन्दगी बदलना हमारी सरकार का उद्देश्य है। डबल इंजन की सरकार के साथ मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति करें और प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनें, यही कामना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.