मध्य प्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी करेगी वक्फ बिल का विरोध:इकबाल मैदान सड़क पर होगा प्रदर्शन, आज 3 बजे इकट्ठा होने की अपील

Updated on 11-04-2025 01:52 PM

वक्फ संशोधन बिल को लेकर देशभर में विरोध तेज होता जा रहा है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के विरोध के बाद अब मध्य प्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी ने भी इस बिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कमेटी शुक्रवार, 11 अप्रैल को जुमे की नमाज के बाद भोपाल के इकबाल मैदान में विरोध प्रदर्शन का आयोजन करने जा रही है। यह विरोध प्रदर्शन दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

कमेटी के अध्यक्ष हिफजुर रहमान और प्रवक्ता जीशान रहमान ने सभी मुस्लिम भाइयों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस विरोध में शामिल होकर एकता और अपने हक की आवाज बुलंद करें। उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ किसी संस्था या व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज और धर्म से जुड़ा हुआ है।

जीशान रहमान ने कहा, यह हमारी जमीन और हक का मामला है। इस कानून में प्रस्तावित बदलाव हमारे अधिकारों पर सीधा हमला हैं। खामोशी जुल्म को ताकत देती है और आज हमें एकजुट होकर इसका विरोध करना होगा।" मध्य प्रदेश के हर जिले से मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की गई है कि वे इस विरोध में भाग लें और इसे कामयाब बनाएं।

पर्सनल लॉ बोर्ड ने दिया वक्फ बिल के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

वक्फ संशोधन बिल के विरोध में गुरुवार को भोपाल में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड पर धरना-प्रदर्शन किया। बोर्ड के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज जन धरना स्थल पर एकत्रित हुए। शाम करीब 4 बजे यह धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ।

बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ बिल को पास करने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई। इसके बाद इसे लागू कर दिया गया। प्रदर्शन को लेकर मेम्बर आमला, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य आरिफ मसूद ने पहले ही वीडियो जारी कर स्पष्ट कर दिया था कि भोपाल में 2 घंटे का प्रदर्शन होगा। इसमें कोई झंडा, बैनर लगाने की मनाही है। न ही कोई रैली निकाली जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.