मध्यप्रदेश पर्यटन ने फ्रांस में दिखाई अपने समृद्ध विरासत और विविध वन्य-जीवन की झलक

Updated on 22-09-2022 05:23 PM

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) ने पेरिस के पोर्ट डी वर्साय में अंतर्राष्ट्रीय और फ्रेंच ट्रेवल मार्केट (आईएफटीएम) टॉप रेसा में भाग लिया। मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव एवं मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध निदेशक शिव शेखर शुक्ला ने किया। ट्रेवल मार्ट में दुनिया के प्रमुख टूर ऑपरेटर, ट्रेवल एजेंट सहित विभिन्न हितधारकों ने हिस्सा लिया। यह B2B इवेंट 20 से 22 सितंबर तक चला। पहले दिन प्रमुख सचिव शुक्ला ने यूरोप के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें की और फ्रांसीसी मीडिया के साथ प्रदेश में पर्यटन संभावनाओं की जानकारी साझा की। प्रदर्शनी में 200 से अधिक देश और 1700 से ज्यादा ब्रांड्स मौजूद थे। 34,000 से ज्यादा पर्यटन पेशेवरों ने भाग लिया और 150 सम्मेलन-सत्र किए गए।

मध्यप्रदेश की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करते हुए प्रमुख सचिव शुक्ला ने कहा, 'मध्यप्रदेश को 'हिंदुस्तान का दिल' कहा जाता है। पर्यटन की दृष्टि यह एक संपन्न राज्य है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर, वनस्पतियों और जीवों से समृद्ध, दो ज्योतिर्लिंगों, 3 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल और 11 राष्ट्रीय उद्यान हैं, जिनमें 6 टाईगर रिजर्व और 24 वन्य-जीव अभयारण्य शामिल हैं। अब कुछ ही माह बाद आप चीतों को भी प्रदेश के जंगलों में दौड़ते देख सकेंगे। मध्यप्रदेश को 'टाइगर स्टेट ऑफ इंडिया’ 'लेपर्ड स्टेट' और 'घड़ियाल स्टेट' का गौरव प्राप्त है। पर्यटन बोर्ड सक्रिय रूप से इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने में प्रयासरत है। साथ ही स्थानीय समुदाय, संस्कृति का संरक्षण और विकास के साथ कार्बन फुटप्रिंट को न्यूयनतम करना इसकी प्राथमिकता है।

पर्यटन बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर युवराज पडोले ने यूरोप से प्रदेश में भ्रमण के लिए आने वाले पर्य़टकों की संख्या बढ़ाने के लिए अपनाई जा रही रणनीति पर चर्चा की। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपीएसटीडीसी) ने इस आयोजन में अपने होटल और रिसॉर्ट्स की श्रृंखला प्रस्तुत की।

23 सितंबर को पेरिस में मनेगा "एमपी डे"

टूरिज्म बोर्ड द्वारा भारतीय दूतावास, पेरिस के सहयोग से 23 सितंबर को "मध्यप्रदेश दिवस" (एमपी डे) मनाया जाएगा। इसमें पर्यटक गंतव्य और रूचि के स्थानों पर ऑडियो-विजुअल प्रेजेन्टेशन शामिल है। बोर्ड एक रोड-शो भी करेगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.