औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में आकार ले रहा मध्य प्रदेश का पहला एआई डाटा सेंटर

Updated on 25-10-2024 12:35 PM
इंदौर । इंदौर शहर के समीप औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में मध्य प्रदेश का पहला एआई डाटा सेंटर शुरू होने जा रहा है। मेसर्स रेकबैंक डाटा सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड 4.8 एकड़ जमीन पर 500 करोड़ रुपये के निवेश से डाटा सेंटर, एसएसडी सर्वर, क्लाउड रैक्स आदि शुरू करेगा।

वर्ष 2026 में शुरू होने वाली इस यूनिट से 150 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह एआई डाटा सेंटर परंपरागत डाटा सेंटर से अलग तकनीक से तैयार किया जा रहा है। इसमें एयर कूलिंग की जगह लिक्विड कूलेंट यानी शीतलक का उपयोग किया जाएगा।


यहां डाटा सेंटर आसानी से शुरू किया जा सकता है


पीथमपुर में उच्च क्षमता की बिजली और इंटरनेट के लिए फाइबर केबल की उपलब्धता है, इसलिए यहां एआई डाटा सेंटर आसानी से शुरू किया जा सकता है। इसके अलावा चेन्नई, बेंगलुरू और मुंबई की तुलना में यहां जमीन भी अपेक्षाकृत सस्ती मिल रही है।


फिलहाल मध्य प्रदेश में एक निजी और एक सरकारी डाटा सेंटर ही है। इस लिहाज से आने वाले समय में मध्य प्रदेश एआई डाटा सेंटर का हब बन सकता है। यह सेंटर भारत, जापान, यूरोप और अमेरिका में काम कर रही कंपनियों को सेवा देगा।


जमीन मिलने के बाद बुधवार से काम शुरू


रेकबैंक डाटा सेंटर्स के संस्थापक और इंदौर निवासी नरेंद्र सेन ने बताया कि जमीन मिलने के बाद बुधवार से ही काम भी शुरू कर दिया गया है। आगामी दो वर्ष में प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा। हमारे डाटा सेंटर में सर्वर कूलेंट के अंदर रखा जाएगा।


ऐसा इसलिए भी करना आवश्यक है क्योंकि इसमें उच्च क्षमता की बिजली का उपयोग होता है। डाटा सेंटर को दुनिया में कहीं से भी आपरेट किया जा सकेगा। प्रस्तावित एआई डाटा सेंटर 80 मेगावाट का होगा। पहले फेस में 20 मेगावाट का बनाया जाएगा।


इसके बाद मांग बढ़ने पर अलग-अलग चरण में क्षमता बढ़ाते जाएंगे। नरेंद्र सेन के अनुसार यह इंडस्ट्री पिछले दो-तीन वर्ष से ही विकसित हो रही है, इसलिए आने वाले समय में इंदौर एआइ डाटा सेंटर का हब बन सकता है।


यह होता है एआई डाटा सेंटर


वर्तमान में जो डाटा सेंटर काम कर रहे है। उनमें वेबसाइट होस्टिंग, स्टोरेज आदि होता है। जनरल कंप्यूटिंग होती है। जबकि एआई डाटा सेंटर में जीपीयू (ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट) होती है, जिससे सुपर कंप्यूटर होस्टिंग की जाती है। इसमें 10 गुना अधिक ऊर्जा (बिजली) खर्च होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.