MP की 'लाइफलाइन' 108 एंबुलेंस हुई बीमार: गैरेजों में खड़ी फांक रही धूल, समय पर नहीं पहुंच रही मदद... मरीजों की जान पर संकट

Updated on 14-01-2026 12:49 PM
भोपाल : प्रदेश की लाइफलाइन कही जाने वाली 108 एंबुलेंस सेवा इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रही है। मरीजों की जान बचाने के लिए चौबीसों घंटे तैनात रहने वाली एंबुलेंस अब शहरों के गली-मोहल्लों में स्थित छोटे-मोटे गैरेजों में खड़ी नजर आ रही हैं। तकनीकी खराबियों के कारण बड़ी संख्या में वाहन सेवा से बाहर हो चुके हैं।

महीनों से थमे पहिए, धूल खा रहीं गाड़ियां

राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में कई एंबुलेंस लंबे समय से खराब पड़ी हैं। वेंडरों और सर्विस सेंटरों का करोड़ों रुपये का भुगतान महीनों से लंबित है। इसी कारण उन्होंने गाड़ियों की मरम्मत करने से हाथ खींच लिए हैं। गैरेज संचालकों का कहना है कि जब तक पुराने बिलों का भुगतान नहीं होता, वे नई गाड़ियों पर काम नहीं करेंगे। भुगतान अटकने के चलते जीवनरक्षक वाहन कबाड़ में तब्दील होते जा रहे हैं।

खुद का मेंटेनेंस सेंटर, फिर बाहर क्यों मरम्मत

जांच में सामने आया है कि एंबुलेंस संचालन करने वाली एजेंसी के पास अपना आधुनिक और सुविधायुक्त मेंटेनेंस सेंटर मौजूद है, जहां सभी गाड़ियों की मरम्मत संभव है। इसके बावजूद एंबुलेंस को बाहर के निजी मैकेनिक और छोटे गैरेजों में भेजा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इसके पीछे कमीशनखोरी और भुगतान को उलझाने की रणनीति भी बताई जा रही है। बाहर मरम्मत कराने से न तो गुणवत्ता की निगरानी हो पा रही है और न ही बिलों में पारदर्शिता बनी रहती है।

मरीजों पर सीधा असर, बढ़ता इंतजार

इस अव्यवस्था का सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ रहा है। हार्ट अटैक, सड़क दुर्घटना या अन्य गंभीर आपात स्थितियों में जब परिजन 108 पर कॉल करते हैं, तो अक्सर जवाब मिलता है कि एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है या पहुंचने में काफी समय लगेगा। बड़ी संख्या में वाहन मेंटेनेंस के अभाव में खड़े होने से फील्ड में एंबुलेंस की भारी कमी हो गई है।

दूर-दराज के इलाकों में हालात बदतर

ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्थिति और भी चिंताजनक है। कई जगह मरीजों को निजी वाहनों से अस्पताल ले जाना पड़ रहा है, जबकि कुछ मामलों में इलाज में देरी के कारण जान तक चली जा रही है। गैरेज संचालकों और स्पेयर पार्ट्स सप्लायरों का कहना है कि वे काम करने को तैयार हैं, लेकिन कंपनी द्वारा बिल पास नहीं किए जा रहे। छोटे दुकानदारों के लिए लाखों रुपये का बकाया लंबे समय तक सहन करना संभव नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.