मप्र राष्ट्रीय खेलों में मप्र की पदको की संख्या 90 पहुंची, कैनो और तीरंदाजी में जीते पदक

Updated on 07-11-2023 11:57 AM

भोपाल। 37वें राष्ट्रीय खेलों में मप्र का शानदार प्रदर्शन जारी है, सोमवार को मप्र ने कयाकिंग एवं कैनोइंग और तीरंदाजी में जीते पदक। मप्र ने 24 स्वर्ण, 34 रजत व 32 कांस्य सहित कुल 90 पदक जीत लिए है। मप्र पदकों के शतक से सिर्फ 10 पदक दूर है। मप्र पदक तालिका में अभी भी छठवें स्थान पर काबिज है। बाक्सिंग के चार खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में पहुंच कर पदक पक्के कर लिए है।

मापुसा स्थिति चपोरा नदी में आयोजित कयाकिंग एंव कैनोइंग में मप्र ने दो पदक जीते। महिलाओं के के-1 इवेंट में मनस्वनी ने 500 मीटर इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, 500 मीटर इवेंट में भी मप्र की महिला जोड़ी कावेरी डीमर और शिवानी वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में मप्र की स्थित मजबूत करने में अहम योगदान दिया। मप्र टीम के मुख्‍य कोच पीजूश बरोई है।

पोण्डा स्थित गोवा इंजीनियरिंग कालेज फर्मागुडी में तीरंदाजी के इवेंट आयोजित हो रहे है। मप्र की सृष्टि सिंह और चिराग विद्यार्थी की जोडी ने स्वर्ण पदक जीता। इन्होंने यह सफलता कम्पाउंड मिक्स टीम इवेंट में प्राप्त की है। मप्र के लिए तीनों पदक मप्र अकादमी के खिलाड़ियों ने अर्जित किए है।

मप्र के बाक्सर बाक्सिंग में चमके, चार सेमीफाइनल में पहुंचे

पेडम मल्टीपरपस इंडोर स्टेडियम मापुसा में बॉक्सिंग खिलाड़ी मलिका मोर, दिव्या पवार, श्रुति यादव व अमन विष्ट ने सेमीफाइनल में पहुंचकर मप्र के लिए पदक पक्के किए।

मलिका मोर ने महिलाओं के 48-50 किग्रा.भारवर्ग इवेन्ट के प्रथम राउण्ड में सिक्किम की खिलाड़ी को हराया, दिव्या पवार ने महिलाओं के 52-54 किग्रा भारवर्ग इवेन्ट में राजस्थान की खिलाड़ी को 4-3 से पराजित किया, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी श्रुति यादव ने महिलाओं के 63-66 किग्रा. भारवर्ग में उत्तरप्रदेश की खिलाड़ी को परास्त किया। वही पुरूष वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अमन सिंह बिष्ट ने 92 किग्रा. भारवर्ग के प्रथम राउण्ड में उत्तराखंड के खिलाड़ी को हराकर सेमीफायनल में प्रवेश किया।

प्रशांत कुशवाह पहुंचे हौसला बढ़ाने

भारतीय कयाक‍िंंग एंव कैनोइंग संघ के अध्‍यक्ष प्रशांत कुशवाह टीम का हौंसला बढ़ाने गोवा में ही मौजूद है, उन्‍होंने पदक वि‍जेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मप्र ओल‍िंंप‍िक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह, मप्र कयाक‍िंंग एवं कैनोइंग के अध्‍यक्ष पीएस बुंदेला मौजूद थे। मुख्‍य कोच पीजूश बराेेई व कोच सोहेल भी इस मौके पर उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.