मैडोना लाइव कॉन्सर्ट में कुर्सी से धड़ाम से गिरीं, फिर स्टेज पर ही लेटकर गाने लगीं गाना, वीडियो वायरल

Updated on 20-02-2024 04:54 PM
लाइव कॉन्सर्ट में अक्सर कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे हर तरफ उसकी चर्चा होने लगती है। जैसे बीते दिनों सिंगर आदित्य नारायण ने लाइव कॉन्सर्ट में अपने फैन को माइक से मार दिया और उसका फोन छीनकर भी फेंक दिया। इस बदसलूकी के कारण उनकी खूब आलोचना हुई थी। अब एक खबर हॉलीवुड से आ रही है। पॉप लेजेंड मैडोना अपने हालिया सिएटल कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर अजीब तरह से कुर्सी से गिर गईं। उनके 'ऊप्स मोमेंट' की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुके हैं।

Madonna इन वायरल वीडियोज में 'ओपन योर हार्ट' गाते हुए नजर आ रही हैं और बैकअप डांसर उन्हें कुर्सी पर बैठाकर स्टेज पर खींच रहा है। अचानक ही उसका बैलेंस बिगड़ता है और वो लड़खड़ाकर गिर पड़ता है। उनके साथ मैडोना भी कुर्सी से गिर पड़ती हैं। हालांकि, 65 साल की मैडोना मुस्कुराने लगती हैं और कुर्सी से लुढ़कते हुए भी हंसने लगती हैं।

भूल गईं गाने की लिरिक्स

स्टेज पर गिरने के बाद मैडोना वापस उठती हैं और कुर्सी के पास पहुंचती हैं, तभी उन्हें अहसास होता है कि वो गाने के लिरिक्स भूल गई हैं। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर ने कहा, 'शि*... मैं शब्द भूल गई।'

पहले भी हुआ था हादसा

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है, जब सिंगर को स्टेज पर इस तरह के हालात का सामना करना पड़ा हो। पिछले साल दिसंबर महीने में वॉशिंगटन डीसी में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान भी कुछ ऐसा हुआ था कि डांसर स्टेज पर गिर पड़े थे।

हुआ था सीरियस इंफेक्शन

अपने चल रहे सेलिब्रेशन टूर से पहले मैडोना को जून 2023 में 'सीरियस इंफेक्शन' के कारण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। अस्पताल से लौटने के बाद म्यूजिक आइकॉन ने अपने परिवार और दोस्तों को उनके साथ रहने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'मुझे अहसास हुआ कि मैं भाग्यशाली हूं कि जिंदा हूं... परिवार और दोस्तों का प्यार सबसे अच्छी दवा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.