मदरसे में पढ़ाई, फौज की नौकरी और 91 साल की उम्र में प्यार DLF से विदा हुए केपी की कहानी

Updated on 02-08-2023 02:50 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी लिस्टेड रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) के एमेरिटस चेयरमैन कुशलपाल सिंह यानी केपी सिंह (KP Singh) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कंपनी ने अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। जून तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक 93 साल के सिंह की कंपनी में 0.59 फीसदी हिस्सेदारी थी। इसे उन्होंने 504.21 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 731 करोड़ रुपये में बेच दिया है। डीएलएफ की स्थापना केपी सिंह के ससुर ने की थी लेकिन इसे बुलंदियों पर पहुंचाने का श्रेय सिंह को ही जाता है। वह करीब 50 साल तक इस कंपनी के सर्वेसर्वा रहे। आज यह देश की सबसे बड़ी लिस्टेड रियल एस्टेट कंपनी है। अब उनके बेटे राजीव सिंह इसकी कमान संभाल रहे हैं।

सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शुरुआती पढ़ाई बुलंदशहर में एक मदरसे में की थी। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की और इंडियन आर्मी में शामिल हो गए। साल 1961 में उन्होंने सेना की नौकरी छोड़कर मोटर और बैटरी बनाने के बिजनस में कदम रखा। साल 1975 में परिवार के कहने पर उन्होंने डीएलएफ को रिवाइव करने का बीड़ा उठाया। इसकी स्थापना उसके ससुर चौधरी राघवेंदर सिंह ने 1946 में की थी। इस कंपनी ने बंटवारे के बाद पाकिस्तान से भारत आए लोगों के लिए दिल्ली में 21 कॉलोनीज बनाई थी। लेकिन 1975 में यह बंद होने के कगार पर पहुंच गई थी।

डीएलएफ को बुलंदियों पर पहुंचाया

केपी सिंह के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि लोगों से जमीन कैसे खरीदी जाए क्योंकि उनके पास इसके लिए पैसे नहीं थे। वह लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहे और उन्होंने डीएलएफ को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। उनका कहना है कि इस काम में उन्हें सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने डीएलएफ को दिल्ली की सीमा से बाहर निकाला। गुरुग्राम में कंपनी ने कई प्रोजेक्ट्स बनाए हैं। साल 2020 में केपी सिंह ने डीएलएफ के चेयरमैन की कुर्सी छोड़ दी। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक केपी सिंह की नेटवर्थ 11.2 अरब डॉलर है। वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 184वें और भारतीय अमीरों में 14वें नंबर पर हैं। इसके साथ ही वह देश के सबसे अमीर रियल एस्टेट कारोबारी हैं।

हाल में केपी सिंह उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि उन्हें एक नई पार्टनर मिल गई है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुशकिस्मत वाला हूं कि मुझे इस उम्र में एक नई पार्टनर मिल गई है। उसका नाम शीना है। वो मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे लोगों में से एक है। वो मुझे प्रेरित करती है। हर कदम पर मेरा साथ देती है। केपी सिंह ने कहा कि शीना अब मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। केपी सिंह की पत्नी की साल 2018 में कैंसर से मौत हो गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.