महाकाल मंदिर 1 हफ्ते तक बंद रहेगा, चौकाने वाली वजह आयी सामने

Updated on 01-04-2023 08:57 PM

उज्जैन महाकाल के भक्तों के लिए निराशा भरी खबर है। अगर महाकाल के दर्शन करने जाना है तो तीन अप्रैल के पहले या दस अप्रैल के बाद ही जाएं क्योंकि 3 से 10 अप्रैल तक महाकाल मंदिर का गर्भगृह बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा यह फैसला पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के आयोजन को देखते हुए लिया है।

दरअसल तीन से दस अप्रैल के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की संभावना है। जिसे देखते हुए महाकाल मंदिर प्रशासन ने मंदिर के गर्भगृह को बंद रखने का निर्णय लिया है।

मंदिर समित के अध्यक्ष और कलेक्टर का निर्णय

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान महाकाल मंदिर बंद रखने का निर्णय मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने मिलकर लिया है। प्रशासन ने यह फैसला प्रदीप मिश्रा की कथा में आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए लिया है। प्रशासन को इस दौरान महाकाल के श्रद्धालुओं को पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में आने वाली भीड़ को संभालना एक चुनौती हो सकती थी इसलिए यह फैसला लिया गया है।

दरअसल पिछले दिनों हुई पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भारी भीड़ के कारण सड़कों पर लंबा जाम लग गया था। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

कौन हैं पंडित प्रदीप मिश्रा

पंडित प्रदीप मिश्रा मूलरूप से सीहोर के रहने वाले हैं। प्रदीप मिश्रा अपने नाम के साथ प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले भी लिखते हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा के यूट्यूब पर लाखों फॉलोवर हैं। उनकी कथा के दौरान दिए जाने वाले उपदेशों के वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

पंडित प्रदीप मिश्रा के भक्तों में प्रदेश के बड़े-बड़े नेताओं यहां तक की मंत्रियों का नाम भी शामिल है। इंटरनेट पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंडित प्रदीप मिश्रा एक कथावाचक हैं जो देश-विदेश में कथा करने जाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.