महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने पूरी की 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग, फिर पहुंच रहीं प्रयागराज मेला

Updated on 04-02-2026 12:55 PM
महाकुंभ मेला 2025 की करोड़ों श्रद्धादुओं के बीच एक चेहरे ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं और वो थीं मोनालिसा। तरह-तरह की माला बेचने वालीं मोनालिसा की खूबसूरती की चर्चा ऐसी हुई कि फिल्ममेकर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म में ले लिया। अब मोनालिसा ने सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में वो एक्टर राजकुमार राव के भाई अमित राव के साथ नजर आनेवाली हैं। महाकुंभ मेले के करीब एक साल बाद अब मोनालिसा फिर से प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में वापसी कर रही हैं।

हालांकि, इस बार मोनालिसा माघ मेले में कोई माला बेचने नहीं पहुंच रहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस के तौर पर आ रही हैं। 'गांधीगीरी' (2016) और 'शशांक' (2023) जैसी फिल्मों के लिए मशहूर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को 2025 के महाकुंभ में भूमिका निभाने का ऑफर दिया था। अब जहां मोनालिसा के साथ उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है तो इसके बाद टीम इस हफ्ते मां गंगा का आशीर्वाद लेने के लिए सलाना माघ मेले में शामिल होने पहुंच रही है।

पिछले सप्ताह मोनालिसा की फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली गई

सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर कई सारे पोस्ट किए हैं। इन पोस्ट में मोनालिसा के साथ शूटिंग की कई सारी झलकियां हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सनोज मिश्रा ने कहा है, 'हमने फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर की शूटिंग चार हिस्सों में शुरू की, पहले इटावा (उत्तर प्रदेश) में, फिर मणिपुर में, जहां हमने अलग-अलग जगहों पर अपनी फिल्म की शूटिंग की।' उन्होंने बताया है कि नेपाल में एक शेड्यूल पूरा करने के बाद इस फिल्म का अधिकांश हिस्सा देहरादून में पूरा किया गया है और पिछले सप्ताह फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली गई है।

सनोज ने बताया- क्यों अपनी फिल्म में मोनालिसा को किया कास्ट

सनोज ने मोनालिसा के बारे में भी बातें की और बताया, 'जब मैंने मोनालिसा को मेले में देखा तो मुझे ये देखकर खराब लगा कि लोग रील और सेल्फी के लिए उन्हें परेशान कर रहे थे। ये मध्य प्रदेश के महेश्वर के बंजारे (खानाबदोश) और बहुत ही सीधे-सादे लोग हैं। इसलिए मैंने उन्हें लीड रोल में उन्हें अपनी फिल्म में लेने का फैसला किया और उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट कर लिया।'

सनोज ने मोनालिसा को म्यूजिक वीडियो और साउथ फिल्मों भी मदद की

बता दें कि फिल्म में लेने से पहले मोनालिसा की जबरदस्त ट्रेनिंग हुई। उन्हें इसके लिए पहले इंदौर और फिर मुंबई भेजा गया। दरअसल मोनालिसा पढ़ी-लिखी नहीं हैं और उस वक्त उन्हें अपना नाम तक लिखना नहीं आता था। सनोज ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने मोनालिसा को उनके म्यूजिक वीडियो और दो साउथ फिल्मों की शूटिंग में भी उनकी मदद की।

मोनालिसा को शब्दों के उच्चारण की है दिक्कत

डायरेक्टर ने कहा कि मोनालिसा को लैंग्वेज की दिक्कत है और शब्दों का उच्चारण वो अभी भी ठीक तरीके से नहीं कर पा रही हैं इसलिए फिल्म में उनके लिए डबिंग का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि एक्टिंग में मोनालिसा पूरी तरह से ढल गई हैं।

इस फिल्म में नॉर्थ इंडियन लड़की की भूमिका निभा रही हैं मोनालिसा

फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की बात करें तो ये कहानी मणिपुर पर ही बेस्ड है जिसमें मोनालिसा एक नॉर्थ इंडियन लड़की का किरदार निभा रही हैं। ये कहानी हिंसा और मारपीट के बीच एक लव-स्टोरी के तौर पर बुनी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
Advt.