महात्मा गांधी की राम राज्य की परिकल्पना सुशासन का प्रतीक है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 31-01-2024 12:18 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने राम राज्य की परिकल्पना की थी। गांधी जी की यह परिकल्पना आज सुशासन का प्रतीक है। गांधी जी ने सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर जीवन में सफलता हासिल की। उन्होंने अंग्रेजों से देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी। महात्मा गांधी जी की कार्यशैली और उनके प्रयोग अद्भुत थे। ऐसे महापुरूष को उनकी पुण्यतिथि पर हृदय से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविन्द्र भवन परिसर में लोकरंग कार्यक्रम के समापन अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित "पीर पराई जाणें रे" भक्ति संध्या को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला सहित कला प्रेमी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महात्मा गांधी जी के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अपनी आत्मकथा में स्वयं से संबंधित विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व से भगवान श्रीकृष्ण का पांच हजार साल पुराना काल याद आ जाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज लोकरंग के समापन अवसर पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि भक्ति संध्या के रूप में मनाई जा रही है। लोकरंग का पांच दिवस तक बहुत अच्छा आयोजन हुआ। इसके लिए मैं आयोजकों को हृदय से बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों की नितांत आवश्यकता है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सकें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में स्वाधीनता संग्राम के इतिहास पर केन्द्रित छह पुस्तकों का विमोचन किया। इनमें उज्जैन, खण्डवा- बुरहानपुर, खरगोन, भोपाल, छिंदवाड़ा एवं शहडोल-उमारिया- अनूपपुर के स्वाधीनता संग्राम पर केन्द्रित पुस्तकें शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मध्यप्रदेश में स्वाधीनता संग्राम का इतिहास की पुस्तक भेंट की गई।

संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि गांधी जी का विचार था कि दूसरे की पीर या दु:ख को समझने वाला ही इंसान कहलाने के योग्य है। उन्होंने राम राज्य की परिकल्पना कर सबके सुखी, निरोगी, मंगल और कल्याण की कामना की थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में रामराज्य की परिकल्पना के अंतर्गत सुशासन के लिए विभिन्न कार्य हो रहे हैं। भगवान राम ने आम जनता को देश भक्ति का पाठ पढ़ाया । देश समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करने का संकल्प लेने में ही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी राम राज्य की परिकल्पना से प्रेरित होकर सबका साथ-सबका विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।

प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकरंग कार्यक्रम के अंतर्गत आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश, आत्म निर्भर भारत और लोकल फॉर वोकल की थीम को साकार किया गया। आयोजन में अपार जन समूह एकत्रित हुआ। आयोजन की सफलता के लिए उन्होंने जनता का हृदय से आभार माना।

मुम्बई की कलाकार सुश्री स्वाति मिश्रा और उनके दल द्वारा आकर्षक भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी गई। उनके भजनों पर श्रोता मंत्र मुग्ध होकर तालियां बजाने लगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकारों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कार्यक्रम के शुभारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.