महावीर जयंती ने 'भोला' की बढ़ाई ताकत, मंगलवार को बढ़ी कमाई, अब गुड फ्राइडे का है इंतजार​

Updated on 05-04-2023 09:51 PM
अजय देवगन और तब्‍बू की फिल्‍म 'भोला' के लिए मंगलवार का दिन मंगल-मंगल रहा है। जैसा कि पहले से उम्‍मीद थी, फिल्‍म को महावीर जयंती का फायदा मिला है। देश के कई राज्‍यों में मंगलवार को छुट्टी थी। इस कारण 'भोला' की कमाई सोमवार के मुबाकले थोड़ी ही सही लेकिन बढ़ी है। अजय देवगन के डायरेक्‍शन में बनी क्राइम-थ्र‍िलर 'भोला' ने मंगलवार को रिलीज के छठे दिन 4.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इस तरह छह दिनों में फिल्‍म का टोटल नेट कलेक्‍शन अब 48.50 करोड़ रुपये है।
तमिल फिल्‍म 'कैथी' की रीमेक 'Bholaa' राम नवमी के मौके पर गुरुवार, 30 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्‍म को एक्‍सटेंडेड वीकेंड का फायदा मिला है। पहले हफ्ते में अब यह फिल्‍म आसानी से 55 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े तक पहुंच जाएगी। अच्‍छी बात यह है कि शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी है। ऐसे में दूसरे हफ्ते में एंट्री के साथ ही 'भोला' की कमाई शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फिर से बढ़ने की पूरी संभावना है। 'भोला' की शुरुआत भले ही Box Office पर बहुत अच्‍छी नहीं रही, लेकिन जिस तरह से फिल्‍म ने फर्स्‍ट वीकेंड से कमाई की रफ्तार कायम रखी है, यह आगे भी इसी रफ्तार में कमाई करते रहे यह जरूरी है।


'भोला' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन रिपोर्ट

पहला द‍िन, गुरुवार- 10.25 करोड़ रुपये
दूसरा द‍िन, शुक्रवार- 06.50 करोड़ रुपये
तीसरा द‍िन, शन‍िवार- 10.50 करोड़ रुपये
चौथा द‍िन, रविवार- 12.75 करोड़ रुपये
पांचवां दिन, सोमवार- 4.15 करोड़ रुपये
छठा दिन, मंगलवार- 4.35 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 48.50 करोड़ रुपये

दिल्‍ली-एनसीआर, यूपी में हो रही बढ़‍िया कमाई

'भोला' एक हाई-ऑक्‍टेन एक्‍शन फिल्‍म है। फिल्‍म में वीएफएक्‍स का भी भरपूर इस्‍तेमाल है। Ajay Devgn ने 'कैथी' के इस रीमेक को ऑरिजनल फिल्‍म से अध‍िक ग्रैंड बनाने की कोश‍िश की है। 'भोला' की सबसे अध‍िक कमाई दिल्‍ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश में हो रही है। हालांकि, बिहार, राजस्‍थान, गुजरात, मध्‍य प्रदेश और सबसे अध‍िक महाराष्‍ट्र जैसे मास सर्किट में फिल्‍म का पिछड़ना मेकर्स के लिए बड़ा दुखदायी है।

बॉक्‍स ऑफिस पर एवरेज फिल्‍म साबित होगी 'भोला'

'भोला' का बजट 100 करोड़ रुपये है। इसमें अजय देवगन और Tabu के अलावा दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, क‍िरण कुमार, अख‍िलेंद्र मिश्र से दिग्‍गज एक्‍टर्स हैं। 'भोला' के लिए इस वक्‍त की सबसे बड़ी जरूरत है कि यह बॉक्‍स ऑफिस पर टिके रहे। इस तरह धीरे-धीरे यह कम से कम फ्लॉप होने से बच जाएगी। अभी तक की कमाई देखकर यही लग रहा है क‍ि 'भोला' एक एवरेज फिल्‍म साबित होगी। इसकी बड़ी वजह यह है कि फर्स्‍ट वीकेंड में फिल्‍म की कमाई में बहुत अध‍िक बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, अगर दूसरे वीकेंड में यह शनविार और रविवार को 15-20 करोड़ रुपये की कमाई करती है तो हिट भी साबित हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.