महेश को टीवी से सीरियल करने का ऑफर मिल रहा था, जो उन्होंने स्वीकार कर लिया। 1994 में उनका सीरियल आया 'तू तू मैं मैं'। ये दूरदर्शन का फेमस सीरियल बन गया। महेश को 'रवि' बनकर खूब पहचान मिली। फिर वो 'स्वाभिमान' में भी नजर आए। 1995 में 'आहट' भी किया। 'सैलाब' में भी 1998 तक काम किया।
'हम साथ साथ हैं' में की दमदार एक्टिंग
सूरज बड़जात्या की इस मूवी में सितारों की फौज थी, फिर भी महेश ने अपनी अलग पहचान बनाई। उन्हें उतना स्क्रीन स्पेस भी नहीं मिला, फिर भी उन्हें 'आनंद' के किरदार के लिए जाना गया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। खूब फिल्में और शोज किए। साल 2001 से 2005 तक वो पांच फिल्मों और 6 टीवी सीरियल्स में नजर आए।
इस टीवी सीरियल में आएंगे नजर
अब महेश 54 साल के हैं। वो अभी भी काम कर रहे हैं। उन्हें पिछली दफा राधिका मदान के साथ 'कच्ची लिंबू' में देखा गया। इसके अलावा वो जल्द ही 'आंगन' सीरियल में दिखाई देंगे, जो सोनी सब पर टेलिकास्ट होगा।
महेश की बीवी और बच्चे
पर्सनल लाइफ की बात करें तो महेश ने सपना ठाकुर से शादी की है। कपल के दो बेटे भी हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बेटों की फोटोज भी शेयर करते रहते हैं।