माही विज अस्‍पताल में भर्ती, जय से तलाक की खबरों के बीच हुईं बीमार, तस्वीर देख लोगों को सता रही बेटी की चिंता

Updated on 07-11-2025 12:42 PM
'बालिका वधू' और 'लागी तुझसे लगन' फेम माही विज इन दिनों टेलीविजन पर वापसी की तैयारी कर रही हैं। वो तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। माही हाल ही में अपने पति जय भानुशाली से कथित अलगाव की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में थीं। तलाक की अटकलों के बीच, ताजा खबर यह है कि एक्ट्रेस को तेज बुखार और कमजोरी के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माही के पब्लिसिस्ट ने इस खबर की पुष्टि की है।

उनकी पब्लिसिस्ट अवंतिका सिन्हा ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, उन्हें तेज बुखार और बेहद कमजोरी है और उन्हें अभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर अभी कुछ टेस्ट करेंगे। इससे ज्यादा कुछ अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि उनकी हालत स्थिर है।' माही विज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक अपडेट शेयर किया, जिसमें उन्होंने विंटर वियर पहने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो अस्वस्थ दिख रही थीं। उन्होंने एक और तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें कई दवाइयां दिख रही थीं, साथ में कैप्शन था, 'बीमार।'

माही विज बीमार पड़ीं

हाल ही में, माही की एक करीबी दोस्त ने टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी को बताया, 'माही जय से एलिमनी नहीं मांगेगी। वह सच में चाहती है कि जय जिंदगी में आगे बढ़े। वह उसे कभी कोई तकलीफ नहीं होने देंगी। दोनों के बीच अच्छा रिश्ता है और एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान है। उनका रिश्ता बहुत खूबसूरत है और हम उम्मीद करते हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग यह समझें कि सिर्फ शादी के कारण ही रिश्तों का अंत कड़वाहट के साथ नहीं होना चाहिए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.