महिंद्रा मैनुलाइफ दे रहा है आपको घर बैठे पैसे कमाने का मौका, जानिए विस्तार से

Updated on 22-08-2023 01:39 PM
नई दिल्ली: हममें से ढेर सारे निवेशक ऐसे हैं जो कि इक्विटी (Equity) और इक्विटी से जुड़ी सिक्योरिटीज (Securities) में निवेश करना चाहते हैं। यह निवेश छोटी अवधि के लिए नहीं बल्कि लांग टर्म (Long Term) के लिए करना चाहते हैं। आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो आपके लिए एक अवसर आ गया है। महिंद्रा मैनुलाइफ म्यूचुअल फंड (Mahindra Manulife Mutual Fund) ने एक नया फंड ऑफर (New Fund Offer) बाजार में उतारा है। इसका नाम बिजनेस साइकिल फंड (Business Cycle Fund) है। यह फंड अलग-अलग सेक्टर में डायनमिक अलोकेशन के जरिये बिजनेस चक्र (Business cycle) पर अपना फोकस रखेगा। यह निवेश के लिए इसी सप्ताह खुला है। इसमें आप चार सितंबर 2023 तक अप्लिकेशन डाल सकते हैं।

क्या होता है बिजनेस साइकिल फंड

कुछ निवेशक ऐसे होते हैं जो लंबे समय के लिए इक्विटी और इससे संबंधित सिक्योरिटीज में निवेश कर अपना पूंजी बढ़ाना चाहते हैं। इसका उद्देश्य उन कंपनियों और सेक्टर में फोकस करने का है जो सक्रिय पोर्टफोलियो अलोकेशन (Portfolio Allocation) के जरिये बिजनेस साइकिल में भागीदार होती हैं। आप इस बात को जानते ही होंगे कि शेयर बाजार में रिटर्न आम तौर पर अलग-अलग बिजनेस चक्र के चरणों से प्रभावित होते हैं। किसी भी बिजनेस साइकिल में चार अलग-अलग चरण हो सकते हैं। इसमें- ग्रोथ, मंदी, गिरावट और रिकवरी। सभी चरण अलग होते हैं, लेकिन प्रमुख चरणों की पहचान और उन्हें निवेश के नजरिये से विश्लेषित किया जाए तो सकारात्मक निवेश अनुभव हासिल करने में मदद मिल सकती है। कोई मौजूदा बिजनेस साइकिल कितने दिनों तक चलेगा या फिर कितनी जल्दी खत्म हो जाएगा यह मैक्रो इकोनॉमिक हालातों पर निर्भर करेगा। बिजनेस साइकल फंड अलग-अलग तरीके से काम करता है। यह मैक्रो (अर्थव्यवस्था के) हालातों पर फोकस करता है। इससे निवेशकों की पहुंच किसी भी समय उन सेक्टर्स तक होती है जो आकर्षक दिख रहे हैं। इस रणनीति से उन सेक्टर्स में डाइवर्सिफिकेशन का लक्ष्य भी हासिल करने में मदद मिलती है।

अर्थव्यवस्था में हर समय एक सा नहीं रहता

महिंद्रा मैनुलाइफ फंड के एमडी एवं सीईओ एंथोनी हरेडिया का कहना है कि अर्थव्यवस्था समय-समय पर विस्तार और गिरावट के चरणों से गुजरती है। रिसर्च से पता चलता है कि सेक्टर्स बिजनेस साइकिल चरण के जरिए सिस्टेमैटिक प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। रक्षात्मक साइकिल जैसे एफएमसीजी, हेल्थकेयर और आईटी बेहतर रिटर्न गिरावट वाले चरण में देते हैं। गैर रक्षात्मक सेक्टर्स जैसे मेटल्स, फाइनेंशियल और सीमेंट विस्तार वाले चरण में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इसलिए उनकी कंपनी निवेशकों को उनके मुख्य फंड पोर्टफोलियो में दीर्घकालिक कोर फंड पोर्टफोलियो से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। यह फंड उनके मौजूदा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का पूरक है और यह एकमुश्त और एसआईपी निवेश दोनों के लिए उपयुक्त है।

कौन करेंगे इस फंड का मैनेजमेंट

महिंद्रा मैनुलाइफ बिजनेस साइकिल फंड का मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य निवेश अधिकारी कृष्णा सांघवी और रेनजिथ शिवराम राधाकृष्णन करेंगे। उन्हें इक्विटी में इनवेस्टमेंट का 28 वर्षों से अधिक का अनुभव है। कृष्णा सांघवी का कहना है कि इस फंड का रणनीतिक लक्ष्य आर्थिक चक्र और बाजार चक्र को इंटीग्रेट करना है, ताकि लंबे समय में पूंजी से लाभ उत्पन्न करने के लिए व्यापार चक्र के चरणों के आधार पर क्षेत्रीय प्राथमिकताओं के आधार पर पोर्टफोलियो का निर्माण किया जा सके। अनुकूल व्यावसायिक चक्रों के दौरान, फंड उच्च-गुणवत्ता वाली कंपनियों में निवेश पर जोर देगा। बाजार पूंजीकरण में विविधता सुनिश्चित करेगा और विविध निवेश संभावनाओं तक पहुंच सुनिश्चित करेगा। इसके अतिरिक्त, फंड रणनीतिक रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा जो अलग-अलग व्यापार चक्र चरणों से मेल खाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.