मेजर मुस्तफा दिन रात मेहनत कर बने थे सेना में अफसर, कुछ दिन बाद थी शादी

Updated on 25-10-2022 05:18 PM

उदयपुर
अरुणाचल प्रदेश के सियांग में शुक्रवार को सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद उदयपुर के मेजर मुस्तफा जकीउद्दीन बोहरा को सैन्य सम्मान के साथ रविवार रात करीब 10 बजे सुपुर्द—ए—खाक कर दिया गया। इससे पहले शहीद की पार्थिव देह शाम छह बजे सेना के ट्रक में ही लाया गया। मेजर मुस्तफा नौ साल पहले ही दिन रात मेहनत कर एनडीए के माध्यम से सेना में अफसर बने थे।

मां ने अंतिम बार अपने बेटे के चेहरे को देखा तो वह ताबूत से लिपट गईं, जबकि नीचे खड़ी मंगेतर बेसुध हो गई। बेसुध होने से पहले वह इशारों से ही वह अपने पति को अंतिम बार देखने की जिद करती रही लेकिन उनके मुंह से आवाज तक नहीं निकल पाई। बाद में बेटे का चेहरा देखकर ट्रक से नीचे उतरी मां ने उसे संभाला और उससे लिपटकर रोने लगी।

शहीद मुस्तफा अमर रहे के नारों के साथ किया विदा
उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट से सैन्य प्रोटोकॉल के तहत शहीर मेजर मुस्तफा का शव खांजीपीर स्थित कब्रिस्तान के लिए रवाना किया गया। एयरपोर्ट पर उदयपुर शहर विधायक एवं राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत के साथ शहर और गांवों से उमड़े सैकड़ों लोगों ने शहीद मुस्तफा बोहरा अमर रहे के नारों के साथ विदा किया।


एयरपोर्ट के बाहर मौजूद सेना के जवानों के साथ मेजर मुस्तफा के परिजन और अन्य लोगों ने नम आंखों से शहीद मेजर को विदाई दी। इसके बाद शहीद की अंतिम यात्रा शुरू हुई और अठारह किलोमीटर का सफर लगभग साढ़े तीन घंटे मे पूरा हुआ। दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर लोगों ने पर्व मनाने की बजाय शहीद को अंतिम विदा देने में ज्यादा रुचि दिखाई और जगह—जगह शहीद के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।


इसके बाद रात करीब साढ़े नौ बजे शहीद का शव खांजीपीर स्थित कब्रिस्तान पहुंचा और वहां बोहरा समुदाय की परम्परा के अनुसार उनकी अंतिम विदाई की रस्म हुई और पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ शहीद को सुपुर्द—ए—खाक किया गया। इससे पूर्व उदयपुर के जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने राज्य सरकार की ओर से शहीद मेजर मुस्तफा की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के तूतिंग हैडक्वार्टर से 25 किमी दूर एडवांस्ड लाइट आर्मी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से देश के चार जवान शहीद हो गए थे, उनमें मेजर मुस्तफा भी शामिल थे। इसके अलावा इस हादसे में राजस्थान के झुंझुंनूं के रोहिताश और हनुमानगढ़ के मेजर विकास भी शहीद हो गए थे। मेजर मुस्तफा उदयपुर जिल के खेरोदा गांव के रहने वाले थे, जबकि उनका परिवार उदयपुर शहर के हाथीपोल चौराहे के पास रहता है।


किताबों में बहुत रुचि रखते थे मुस्तफा
शहीद हुए मेजर मुस्तफा के पिता जलीउद्दीन बोहरा कुवैत में प्रिंटिंग का कारोबार करते हैं। बेटे के शहीद होने की सूचना मिलते ही वह शनिवार को उदयपुर पहुंचे। मुस्तफा की मां फातिमा बोहरा हाउस वाइफ हैं। छोटी बहन एलेफिया डेन्टिस्ट की पढ़ाई कर रही हैं। मुस्तफा के ताउजी बताते हैं कि मुस्तफा बचपन से होनहार था। उसे किताबें पढ़ने में रुचि थी। सेना में भर्तीं होने के लिए उसने दिन—रात तैयारी की और ना साल पहले वह एनडीए में सिलेक्ट हआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
 17 March 2026
जोधपुर: जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसे देखकर वहां मौजूद यात्रियों की रूह कांप गई। एक महिला यात्री और मौत के बीच महज कुछ…
 17 March 2026
पटना: 'मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं। बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा।' केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफगोई से बयान दिया। उन्होंने ये भी साफ कर दिया है…
 17 March 2026
पटना: बिहार में राज्य सभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल कर NDA के रणनीतिकार अपनी पीठ थपथपा सकते हैं, लेकिन एक सच यह भी है कि परिणाम की घोषणा के…
 17 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान बेंच 17 मार्च से औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत ‘उद्योग’ शब्द को परिभाषित करने के विवादित मुद्दे पर सुनवाई शुरू करेगी।…
 17 March 2026
पटना, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। सोमवार को शाम 4 बजे वोटिंग खत्म हो गई थी, लेकिन दो कांग्रेस विधायकों के…
 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
Advt.