नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे से पहले शांति की बड़ी पहल, कूकी-जो ग्रुप समझौता बढ़ाने के लिए राजी
Updated on
04-09-2025 03:22 PM
इंफाल : मणिपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की यात्रा से ठीक पहले राज्य में शांति की उम्मीद जगी है। गुरुवार को सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन (एसओओ) पर केंद्र सरकार, मणिपुर सरकार और कुकी-जो विद्रोही ग्रुपों के बीच गुरुवार को एक समझौता होने की संभावना है। इसके तहत 2008 में जिन शर्तों पर समझौता हुआ था, उसे कुछ संशोधनों के साथ आगे बढ़ाया जा सकता है। मणिपुर में दो साल से ज्यादा समय से चल रही जातीय हिंसा के कारण फरवरी 2024 से इसे रिन्यू नहीं किया गया था। समझौते की समयावधि बढ़ते ही मेइती और कुकी-जो समुदाय एक-दूसरे को कई सहूलियत देंगे।
2008 में हुआ था समझौता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 या 13 सितंबर को मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद यह उनकी पहली यात्रा होगी। इस यात्रा में एसओओ समझौते पर सहमति बनने की संभावना है, जिससे राज्य में शांति स्थापित करने में मदद मिल सकती है। इंटेलिजेंस ब्यूरो और गृह मंत्रालय के अधिकारियों वाली केंद्र सरकार की एक टीम कुकी-जो समूहों के प्रतिनिधियों से बात कर रही है। बुधवार को भी बातचीत हुई और गुरुवार को भी जारी रहने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि बातचीत सकारात्मक रही है और गुरुवार को 2008 के समझौते को रिन्यू किया जा सकता है।
शर्तों में किए जा सकते हैं बदलाव
सूत्रों के अनुसार, समझौते की शर्तों में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। कुकी-जो समूहों के कैंपों को दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। उनके हथियार भी कैंपों में ही रखने होंगे। कुकी-जो कैडरों को मिलने वाली सैलरी सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। पहले यह सैलरी कुछ नेताओं को दी जाती थी, जो इसे कैडरों तक पहुंचाते थे। इसके तहत कुकी-जो ग्रुप को हिंसा छोड़ने और अपने कैंपों के बाहर हथियार न दिखाने के लिए कहा जा सकता है। इसके अलावा उन्हें मेइती समुदाय के लोगों को NH-2 पर स्वतंत्र रूप से आने-जाने देने की मांग माननी होगी। बदले में कुकी-जो समुदाय के लोग इंफाल और एयरपोर्ट जा सकेंगे।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…