पाकिस्तान में पैरामिलिट्री फोर्स FC के मुख्‍यालय पर बड़ा आत्मघाती आतंकी हमला, 3 जवानों की मौत, आतंकियों से भीषण मुठभेड़

Updated on 24-11-2025 02:16 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में एक आतंकी हमला होने की रिपोर्ट है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पेशावर में सोमवार सुबह फेडरल कॉन्स्टेबुलरी (FC) मुख्यालय पर आतंकी हमला किया गया है। पेशावर के कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर डॉ. मियां सईद अहमद ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया है, कि सुरक्षा बल और हमलावरों के बीच लगातार रुक-रुक कर गोलाबारी जारी है। कम से कम दो धमाके होने की भी रिपोर्ट है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने मुख्यालय को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान सेना ने अभी 3 जवानों के मारे जाने की पुष्टि की है, जबकि पांच घायल हुए हैं। वहीं 3 आतंकी भी मारे गये हैं, जिनमें से आत्मघाती हमला करने वाला आतंकी भी शामिल है।

स्थिति को कंट्रोल करने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचाकर ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। डॉन के मुताबिक, हमले के बाद पेशावर के व्यस्त सद्दर क्षेत्र को पूरी तरह बंद कर दिया है। आम जनता और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वहीं, पुलिस और रैपिड रिएक्शन फोर्स की टीमें क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही हैं। डॉन ने सिक्योरिटी सूत्रों के हवाले से बताया कि एक सुसाइड बॉम्बर ने FC हेडक्वार्टर गेट पर खुद को उड़ा लिया है। उन्होंने कहा कि ब्लास्ट के बाद फायरिंग की आवाज भी सुनी गई। उन्होंने बताया कि दो मिलिटेंट मारे गए हैं और सिक्योरिटी फोर्स ने इलाके को घेर लिया है।
पाकिस्तान के पेशावर में आतंकी हमला
फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस आतंकी हमले में कितने लोग मारे गये हैं या कितने लोग घायल हुए हैं। लेकिन धमाके होने की भी खबर है। आपको बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान आतंकवाद के केन्द्र में रहते हैं और इन दोनों प्रांतों में लगातार आतंकी हमले होते रहते हैं।तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी इन दोनों प्रांतों में एक्टिव है। नवंबर 2022 में TTP ने पाकिस्तान सरकार के साथ युद्धविराम को खत्म कर दिया था और उसके बाद से ये संगठन लगातार हमले कर रहा है। इससे पहले सितंबर में भी खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में FC मुख्यालय पर हुए हमले को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था, लेकिन उसमें पाकिस्तानी सेना के 6 जवान मारे गये थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.