वन नेशन-वन राशन योजना का लाभ सभी को मिलना सुनिश्चित करें : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 15-03-2023 06:14 PM

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने वन नेशन-वन राशन योजना का लाभ सभी हितग्राहियों को अनिवार्य रूप से मिलना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। मंत्री डॉ. मिश्रा आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश 2023 और अमृत काल 2047 सुशासन से संबंधित मंत्री समूह की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में 7 विभागों के निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा की गई। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, पशुपालन मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ मिलने में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। राशन मिलने में होने वाली गड़बड़ी से संबंधित दोषियों का चिन्हांकित कर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। हितग्राहियों को राशन लेते ही उनके मोबाइल पर हिन्दी में एसएमएस भेजने के पुख्ता प्रबंध करें।

सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया ने योजनाओं से अधिकतम पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिये लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश में पेक्स सोसायटी के डिजिटाइजेशन का कार्य करने का लक्ष्य रखा गया है। जल्द ही इस लक्ष्य को पूर्ण भी किया जायेगा। पेक्स के बेहतर संचालन के लिये आवश्यक प्रबंध भी किये जा रहे हैं। आगामी एक साल में 10 हजार पंचायतों में पेक्स सोसायटी की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पशुपालन मंत्री श्री पटेल ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का समय पर लाभ दिया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन की सार्थकता तभी है, जब तत्परता से जनता लाभान्वित हो।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि योजनाओं का लाभ मैदानी स्तर पर ग्रामीणों को उपलब्ध हो। उन्होंने सरकार की योजनाओं को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने के निर्देश दिये।

बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, सहकारिता, जनजातीय कार्य, लोक सेवा प्रबंधन, पशुपालन, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, राजस्व तथा परिवहन विभाग की समीक्षा की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.