ट्रेन के सामने कूदने से पहले बनाए तीन:कहा- शिवराज मामा लड़कियां कानून का गलत फायदा उठा रहीं, इसे बदलें

Updated on 02-02-2025 01:03 PM

विदिशा में प्रेमिका और ममेरी बहन से परेशान 26 वर्षीय युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड के पहले युवक ने तीन वीडियो बनाए, जिसमें उसने आत्महत्या की वजह बताई है। यह VIDEO युवक की मौत के बाद सामने आए हैं।

जिले के रामद्वारा क्षेत्र में 22 जनवरी की रात करीब 9 बजे भोपाल निवासी हेमंत रैकवार रेलवे ट्रैक के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। परिजनों ने उसे तुरंत स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। 10 दिन बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई।

वीडियो में उसने ममेरी बहन पर प्रेमिका से शादी तुड़वाने के साथ ही ब्लैकमेलिंग और धमकाने का आरोप लगाया है। युवक ने कहा-इन दोनों ने मुझे मेरे मां-पापा और बहन से भी दूर कर दिया। इन्हीं दोनों के कारण सुसाइड कर रहा हूं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए कहा कि लड़कियां कानून का गलत फायदा उठा रही हैं। इसे चेंज करवाइए।

 सुसाइड के पहले हेमंत ने परिजन, प्रेमिका-ममेरी बहन और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का भी VIDEO में जिक्र किया है। 

VIDEO-1: समझने के बाद ही फैसला लें लड़कियां मैं आज सुसाइड करने जा रहा हूं। मैं तंग आ गया हूं। मुझे ताने मारे गए, जान से मारने की धमकी दी गई। मेरी एक जगह शादी की बात चल रही थी, उसका नाम ##### है। उसकी फोटो भी हैं मेरे मोबाइल में। दूसरी चीज यह है कि मेरी मामा की लड़की के कहने में आकर उसने शादी तोड़ दी।

मैंने उसे काफी समझाया कि तुमको भड़काया है। मेरा कहना बस इतना है कि कोई भी लड़की हो, व्यक्ति को समझने के बाद ही फैसला ले तो वो ज्यादा अच्छा होता है। मुझे आज तक किसी ने नहीं समझा। ममेरी बहन के पहचान वालों ने मुझे मारने की कोशिश की और हमला भी किया। लेकिन मैं बच निकला। अब बस यह है कि जिस लड़की से मेरी शादी की बात चल रही थी उससे रिश्ता तुड़वाकर उसने उसके कान भर दिए।

अब बस सरकार से एक ही गुजारिश है कि वह इस रूल को बदले नहीं तो पता नहीं कितने व्यक्ति और कितने भांजों की बली चढ़ेगी। क्योंकि यह लड़कियां कभी यह बात नहीं समझीं। इन्होंने हमेशा इस कानून का फायदा उठाया है। मेरे मरने की वजह सिर्फ और सिर्फ मेरी प्रेमिका और ममेरी बहन ही है। इन दोनों ने मुझे धमकाया। मैं नहीं चाहता कि मेरी लाइफ कुत्ते जैसी कटे, क्योंकि मैं राजाओं की तरह रहा हूं। अब मुझे जीने से कोई मतलब नहीं है।

शिवराज से कहा- लड़कियां कानून का गलत फायदा उठाती हैं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को संबोधित करते हुए हेमंत ने कहा- आपने एक भांजा खो दिया। सिर्फ एक गलत कानून लाकर। बस मामा आपसे यही कहना चाहूंगा कि समाज ने तो मुझे कहीं का नहीं छोड़ा और आपने भी मुझे कहीं का नहीं छोड़ा। अगर आप चाहो तो मामा इस कानून को चेंज करवाइए। लाखों लड़कों की जिंदगी बच जाएगी। जो लड़कियां कानून का गलत फायदा उठाती हैं उनको भी इससे सीख मिल जाएगी। बस मामाजी इस कानून को चेंज कराइए।

VIDEO-2: मुझे मालूम नहीं था तीनों मेरे साथ ऐसा करेंगे मेरे बाप के मर्डर की वजह तीन लाेग हैं। यह बात इन लोगों ने मुझे बाद में बताई थी। इसके बाद मैंने अपने आप की बुराई की तो इन्होंने मेरे बाप के लिए जहर उगला। इन तीनों के चक्कर में लड़ाई हुई थी। इस कारण मेरे बाप ने मां और जीजा पर हाथ उठा दिया था। इस दौरान मैं आ गया था। मुझे बाप से नफरत हो गई थी, पर मुझे नहीं मालूम था कि यह मेरे साथ इतना बुरा करेंगे। क्योंकि कहीं न कहीं मेरे बाप ने इनको गलत काम करते हुए पकड़ लिया था। जिस तरीके से इन लोगों ने मेरे बाप का कत्ल किया है मैं सख्त से सख्त सजा चाहता हूं।

VIDEO-3: दोनों को समझाने में आधी लाइफ गुजार दी मैंने आधी लाइफ गुजार दी इन लोगों को समझाने में, अब नहीं समझा सकता। इन लोगों ने इतना हर्ट किया, इरिटेट किया और ब्लैकमेल किया। अब मुझमें हिम्मत नहीं बची कि मैं सहन कर पाऊं तो अब यह एविडेंस छोड़ कर जा रहा हूं। मुझे अब न्याय ( VIDEO में अन्याय बोला गया) चाहिए। अब और किसी चीज की अपेक्षा नहीं है, बस न्याय चाहिए मुझे।

जीजा बोले- एक साल पहले शादी पक्की हुई थी घटना के दूसरे दिन हेमंत के परिजन दोनों लड़कियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे थे। यहां उन्होंने पुलिस से मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। जीजा उदय केवट ने बताया कि एक साल पहले हेमंत की बंटी नगर निवासी युवती से शादी तय हुई थी। हमारी दूर के रिश्ते की बहन ने युवती को भड़का दिया और हेमंत की शादी तुड़वा दी। उसके कुछ समय बाद दोनों मिलकर परेशान करने लगीं। हेमंत पर झूठा केस लगाने, बलात्कार का मामला दर्ज कराने की धमकी देने लगी। गुरुवार को हेमंत बहन को लेकर विदिशा आया और युवती के घर पहुंचा था।

हेमंत ने बहन से इस मामले में युवती से शादी न तोड़ने के लिए समझाने का प्रयास किया। मामला सुलझाने की बजाय और उलझ गया । युवती और उसके घर बालों ने हेमंत के साथ बदसलूकी की। युवती भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं हुई। जिससे वह परेशान हो गया। हेमंत ने फोन कर आत्महत्या करने की बात कही थी।

भोपाल में किया अंतिम संस्कार जीजा उदय केवट ने बताया कि वह उस समय भोपाल में थे। हेमंत का छोटा भाई आकाश विदिशा में ही था। तुरंत ही हेमंत को खोजने के लिए आकाश को भेजा। आकाश को हेमंत की गाड़ी ब्रिज के पास और हेमंत पटरी के पास गंभीर हालत में मिला था। उसके सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। आकाश हेमंत को लेकर मेडिकल कॉलेज गया, जहां से उसे भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया था। शनिवार सुबह 4 बजे उसने दम तोड़ दिया, जिसके बाद भोपाल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

केस डायरी आने के बाद कार्रवाई की जाएगी इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी शहबाज खान का कहना है कि यह मामला जीआरपी का है। विदिशा जीआरपी के प्रधान आरक्षक छतर सिंह रघुवंशी का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है, युवक ने भोपाल में दम तोड़ा है तो वहां पर जीरो पर कायमी होगी। वहां से केस डायरी आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.