'कंगुवा' के मेकर्स ने चली बड़ी चाल, सूर्या की फिल्म को 38 भाषाओं में रिलीज करने की बड़ी तैयारी

Updated on 22-11-2023 03:03 PM
मेगास्टार सूर्या की अपकमिंग फिल्म 'कंगुवा' लगातार चर्चा में हैं। मेकर्स ने मेगास्टार के जन्मदिन पर फिल्म की पहली झलक दिखाई थी। इसके बाद एक दिलचस्प पोस्टर भी सामने आया जो 'कांगुवा' की जोरदार दुनिया से रूबरू कराता है। अब, मेकर्स इतिहास रचने के लिए तैयार है क्योंकि यह फिल्म दुनिया भर में 38 भाषाओं में 3डी और आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज की जाएगी।

'कंगुवा' एक शानदार विजुअल फिल्म होने के नाते तैयार है। भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नया स्टैंडर्ड सेट करने के लिए जो 3डी और आईमैक्स प्रारूपों में दुनिया भर में 38 भाषाओं में रिलीज होगी। प्रोड्यूसर, ज्ञानवेलराजा के ने बताया कि वे 'कंगुवा' के मार्केटिंग और रिलीज के मामले में उन क्षेत्रों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं जहां तमिल सिनेमा अभी तक नहीं पहुंच पाया है। इसके अलावा, 'कंगुवा' के साथ, तमिल सिनेमा बॉक्स ऑफिस नबंर्स और ऑडियंस तक पहुंचने में नए दरवाजे खोलने वाला है।

'कंगुवा' के विजुअल्स पर जोर

'कंगुवा' की दुनिया असली और कड़ी होगी और दर्शकों को एक नया विजुअल अनुभव कराएगी। मानवीय भावनाएं, दमदार प्रदर्शन और बड़े पैमाने पर पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन सीन्स फिल्म का मूल होंगे।

'कंगुवा' की कास्ट

'कंगुवा' शिव द्वारा निर्देशित हैं और इसमें सूर्या और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वेट्री पलानीसामी की सिनेमैटोग्राफी और 'रॉकस्टार' देवी श्री प्रसाद का म्यूजिक स्कोर है। फिल्म की बाकी दूसरी स्टार कास्ट का खुलासा आने वाले समय में किया जाएगा। टीम जल्द ही फिल्म के बारे में दिलचस्प फैक्ट्स अपडेट करेगी जो मेगास्टार सूर्या के फैन्स के उत्साह को और अधिक बढ़ा देगा। मेकर्स 'कंगुवा' को 2024 की गर्मियों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.