ममता ने कहा-किसी भी हाल में EVM लूटने नहीं देंगे

Updated on 01-05-2026 12:24 PM
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से कहा था कि वे अपने विधानसभा के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहुंचें।

ममता ने भवानीपुर से चुनाव लड़ा है। इसलिए वे सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रॉन्ग रूम में अपने चुनाव एजेंट के साथ परिसर में दाखिल हुईं। रात 12.07 बजे वे बाहर आईं। जहां TMC-BJP कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे।

बाहर आकर ममता ने मीडिया को बताया- "केंद्रीय बलों ने मुझे अंदर जाने से रोका। मैं परमिशन लेने के बाद अंदर गई थी। EVM लूटने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मैं मरते दम तक ऐसा होने नहीं दूंगी।"

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं ने गुरुवार शाम से कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना दिया। पार्टी का आरोप है कि बैलट बॉक्स उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बिना खोले जा रहे हैं।

हालांकि राज्य चुनाव आयोग ने कहा है कि पोस्टल बैलेट की छंटाई हो रही थी; पार्टियों को बुलाया, लेकिन उनके लोग नहीं आए। और बाद में CCTV को लेकर चिंता जताई। अब सब कुछ ठीक है।

CEO मनोज कुमार अग्रवाल ने स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर चल रहे विवाद पर कहा- जिन स्ट्रॉन्ग रूम में EVM रखी गई हैं, वे पूरी तरह सुरक्षित और लॉक हैं।

देखिए वह VIDEO जिसके बाद हंगामा हुआ…

TMC ने X पर वीडियो पोस्ट कर लिखा- CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर खुलेआम चुनाव में धांधली कर रहे हैं। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में बनाए गए EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने पर बैठे टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा,

चुनाव आयोग के CCTV और लाइवस्ट्रीम में अंदर कुछ लोग काम करते दिख रहे हैं, लेकिन टीएमसी के किसी प्रतिनिधि को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। उनसे अन्य उम्मीदवारों से बात करने को कहा जा रहा है, जो उचित नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.