मंडला के सांसद फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते बोले-चौथी बार भी केंद्रीय राज्य मंत्री नहीं बनना चाहता था, इसलिए मना कर दिया

Updated on 17-06-2024 01:05 PM
भोपाल। मंडला संसदीय सीट से सांसद चुने गए भाजपा नेता फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की कैबिनेट में स्‍थान को लेकर बड़ी बात कही है। कुलस्‍ते मप्र की मंडला संसदीय सीट से सात बार के सांसद हैं।

नहीं बनना चाहता था राज्‍यमंत्री

मीडिया से बातचीत में भाजपा सांसद फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते ने कहा कि वे चौथी बार केंद्रीय राज्‍य मंत्री नहीं बनना चाहते थे, इसलिये इस बार इनकार कर दिया। उल्‍लेखनीय है कि इस बार फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी है।

बीएल संतोष से भी हुई बातचीत

बातचीत के दौरान फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते ने बताया कि उनकी भाजपा के राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी इसको लेकर चर्चा हुई है। यह भी कहा कि अगर भविष्‍य में केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्‍वतंत्र मंत्रालय को लेकर विचार किया जाएगा तो सोचा जाएगा।

मप्र के बड़े आदिवासी नेता हैं कुलस्‍ते

उल्‍लेखनीय है कि फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते का नाम मध्‍य प्रदेश के बड़े आदिवासी नेता के रूप में शुमार किया जाता है। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्‍यमंत्री बनाया जा रहा था, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थे। कैबिनेट होता तो ठीक था। कुलस्‍ते केंद्रीय मंत्रिमंडल में तीन बार राज्‍यमंत्री रह चुके हैं।

अध्‍यक्ष को लेकर कही ये बात

जब कुलस्‍ते से यह पूछा गया कि क्‍या भाजपा के मध्‍य प्रदेश अध्‍यक्ष को लेकर परिवर्तन की नौबत आती है तो किसी आदिवासी चेहरे को अवसर दिया जाना चाहिये। इस पर कुलस्‍ते का जवाब था कि यह फैसला पार्टी को ही करना है।

इस बार सावित्री ठाकुर को मिला है अवसर

मध्‍य प्रदेश से मोदी मंत्रिमंडल में आदिवासी नेता के तौर पर इस बार धार की सांसद सावित्री ठाकुर को अवसर दिया गया है। राज्‍य में भाजपा ने सभी 29 लोकसभा सीटें अपने नाम की हैं।

यह दायित्‍व निभा चुके हैं कुलस्‍ते

फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते मोदी कैबिनेट में पिछली बार ग्रामीण विकास राज्‍यमंत्री बनाए गए थे, जबकि पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में उन्‍हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण राज्‍यमंत्री का दायित्‍व मिला था। कुलस्‍ते अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में आदिवासी मामलों और संसदीय कार्य राज्‍य मंत्री भी रह चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.