मंदसौर से शिरडी साईं पालकी यात्रा:13 भक्तों का जत्था हुआ रवाना, 5 नदियों के जल से करेंगे पूजा-अर्चना

Updated on 11-03-2023 10:26 PM

आज दोपहर में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर से साईं भक्तों की 28वीं कावड़ यात्रा व पालकी यात्रा रावाना हुईं। दोपहर में भगवान पशुपतिनाथ के पूजन अर्चन के साथ साईं पालकी यात्रा की शुरुआत की गई । यात्रा राजेश चावरे जावरा के नेतृत्व में शुरू की गई। पालकी कावड़ यात्रा में करीब 13 सांई भक्त शामिल हैं। जो शिर्डी तक पदयात्रा करेंगे। साईं भक्त मंडल मंदसौर के मोहनलाल सोनी व पं. अशोक त्रिपाठी ने बताया कि जावरा के स्वामी शिवनेशन महाराज की प्रेरणा से 27 वर्षों से 'श्री साईं मां पालकी मंडल' मंछापूर्ण हनुमान मंदिर जावरा व साई भक्त मंडल मंदसौर द्वारा आयोजित की जाती है। आज दोपहर में साईं पालकी कावड़ यात्रा को स्थानीय श्रद्धालुओ और जनप्रतिनिधियों की उपस्तिथि में रावाना किया । यह साईं भक्तों की 28वीं कावड़ यात्रा एवं पालकी यात्रा है । इसमी करीब 13 श्रद्धालु शामिल है जो पदयात्रा करते हुवे मार्ग में आने वाली प्रमुख नदियों का जल लेकर 30 मार्च रामनवमी को सांईधाम शिर्डी पहुचेंगे । जहा पांच नदियों के पवित्र जल से साईं बाबा का अभिषेक किया जाएगा ।

करीब 800 किमी की होगी पदयात्रा

कावड़ यात्री मंदसौर से शिवना एवं गंगा का जल, खलघाट से नर्मदा का जल, शिरपुर व धूलिया के मध्य से ताप्ती नदी का जल, कोपरगांव से गोदावरी का जल एकत्र करेंगे। इन पांच प्रमुख नदियों के पवित्र जल से साईं बाबा का अभिषेक किया जाएगा। साईं पालकी एवं कावड़ यात्रा में 13 भक्त शामिल है जो मंदसौर से शिर्डी तक करीब 800 किमी की पदयात्रा करेंगे । आज पदयात्रियों को भगवान श्री पशुपतिनाथ की पूजा-अर्चना के बाद समारोहपूर्वक नगर के प्रमुख मार्गों पर स्वागत के साथ रवाना किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.