25 लाख की लागत से चांदगढ़ कुटी में बनाया जाएगा मंगल भवन

Updated on 30-08-2023 05:36 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा अंचल में चांदगढ़ कुटी धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान शिव, मां नर्मदा, मां राजराजेश्वरी देवी और श्रीगणेश जी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने क्षेत्र वासियों के सुझाव पर चांदगढ़ कुटी में मंगल भवन बनाए जाने के लिए 25 लाख रुपए की राशि भी स्वीकृत की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्रामवासियों से भी मिले। लाड़ली बहनाओं ने अपने भैया श्री शिवराज सिंह चौहान को भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन के अवसर पर राखियां बांधीं। लाडली बहनें अपने बीच भैया श्री शिवराज सिंह चौहान को पाकर बहुत खुश हो गईं। बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को राखी और श्रीफल देकर शुभाशीष दिया। लाड़ली बहनाओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से कहा कि आपने लाड़ली बहना योजना शुरू कर बहनों पर बड़ा उपकार किया है। इससे हमारी छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति समय पर हो रही है। तीज त्यौहार सहित अनेक शुभकार्यों में लाड़ली बहना की राशि उपयोग में आ रही है। इस अवसर लाड़ली बहनों में कंचन कीर, अनीषा बाई, कविता बाई, संगीता बाई,कौशल्या कीर और कांताबाई आदि अनेक लाड़ली बहनें शामिल थीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से मुलाकात करते हुए उनसे कुशलक्षेम पूछी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से छूटे हुए हितग्राहियों का सर्वे किया जाएगा। जरूरत मंदों को आवास सहायता देने के लिए सीएम जन आवास योजना प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को छूटे हुए सभी पात्र हितग्राहियों का सर्वे करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसके पूर्व स्वामी षडमुखानंदपुरी महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थित थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.