11 जिलों से भोपाल में आई आम की बहार, मधुर सुगंध से महका 'खास' बाजार

Updated on 15-06-2024 02:02 PM
भोपाल। शहर के बिट्टन मार्केट में स्थित नाबार्ड परिसर में आम की अनुपम बहार आई है। यहां 11 जिलों से आए 11 अलग-अलग किस्मों के आम की सुगंध बरबस ही शहर में आम के शौकीनों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में आम महोत्सव का शहरवासी कई दिनों से इंतजार कर रहे थे और शुक्रवार को सातवें संस्करण का जैसे ही शुभारंभ हुआ, आम के शौकीनों का मजमा लग गया। आम महोत्सव में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए आदिवासी किसानों के स्टाल लगाए गए हैं, जहां आलीराजपुर और झाबुआ के साथ रीवा के आमों की महक भी लुभा रही है। यह आम महोत्सव 18 जून तक चलेगा।


महोत्सव में आए हैं 18 टन आम, सिर्फ आलीराजपुर से सात टन

आम महोत्सव में मध्यप्रदेश के कुल 11 जिलों से आम की 11 किस्में आई हैं। इनमें लंगड़ा, केसर, मालदा, दशहरी, चौसा, आम्रपाली, अल्फांसो, राजापुरी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सुंदरजा आम की किस्म भी आई है, जिसे जीआई टैग प्राप्त हुआ है। इस वर्ष आम महोत्सव में 18 टन आम आए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा आलीराजपुर से सात टन आम आए हैं।


विशाल आकार से मिला "राजापुरी" नाम

आलीराजपुर से राजापुरी आम लाने वाले रूमल बघेल का कहना है कि आलीराजपुर मुख्यत: भील जनजातीय इलाका है। वहां की जनजाति प्राकृतिक रूप से इस आम को उगाती है और इस आम का नाम राजापुरी इसके साइज के आधार पर रखा गया है, क्योंकि यह साइज में काफी बड़ा है। इसका उपयोग आमतौर पर अचार के लिए किया जाता है। साथ ही मिठास के कारण इसे कच्चा भी खाया जाता है।


देशभर में है सुंदरजा की मांग

सतना जिले के गोविंदगढ़ का प्रसिद्ध सुंदरजा आम बाजार में सबसे खास है, जिसकी कीमत 350 रुपए प्रति किलो है। किसान सचिन का कहना है कि अभी यह आम प्रदेश के आसपास यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात के अलावा बिहार और अन्य राज्यों में भी निर्यात किया जाता है और आने वाले समय में यह विदेशों में भी एक्सपोर्ट होगा। इस आम के अनूठे स्वाद की वजह से इसकी कीमत भी अधिक है। वहीं जीआई टैग मिलने के बाद से इसकी मांग और भी बढ़ गई है।


हर साल बढ़ रही आम की बिक्री

आम महोत्सव हर संस्करण के साथ विस्तार पाता जा रहा है। नाबार्ड द्वारा आम महोत्सव की शुरुआत 2018 में की गई थी, जिसमें शुरुआती वर्षों में काफी कम मात्रा में आमों की आवक होती थी। नाबार्ड के अधिकारियों के अनुसार हर वर्ष बिक्री में 20 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है। आगामी वर्षों में नाबार्ड अधिक किसानों तक अपनी योजना को पहुंचाकर आम की पैदावार में वृद्धि करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.