हर दिन नशे-सी चढ़ रही हैं 'बिग बॉस 17' की मन्नारा चोपड़ा! इन 5 बातों पर जनता निहाल, बोले- फ्लावर है और फायर भी

Updated on 21-10-2023 03:44 PM
सलमान खान का रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' शुरू हुए एक हफ्ता हो गया है। दर्शकों के दिमाग में कैलकुलेशन चल रहा है कि कौन गेम खेल रहा है, कौन रियल है, कौन सही है, कौन गलत है! ऐसा लग रहा है कि जांचने-परखने वाले इस टेस्ट में मन्नारा चोपड़ा पास हो गई हैं। जब मन्नारा चोपड़ा ग्रैंड प्रीमियर पर स्टेज पर आईं तो कई लोगों ने कहा कि वो मुंह बना-बनाकर क्यों बात कर रही है! तब लोगों को उनकी पर्सनैलिटी समझ नहीं आई, लेकिन अब एक हफ्ता बीतने के बाद दर्शक मन्नारा पर दिल हार बैठे हैं। उनकी अदाओं, उनके जवाब देने के अंदाज, उनकी पर्सनैलिटी, भोलापन... सब पर जनता मर-मिटी है। खासतौर से जब उन्होंने बीते एपिसोड में कहा कि वो अपनी पहचान बनाने आई हैं, वो चाहती हैं कि लोग उन्हें उनकी वजह से जानें, ना कि उनके परिवार के कारण। मालूम हो कि मन्नारा, चोपड़ा परिवार से बिलॉन्ग करती हैं। प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा उनकी कजिन हैं।

Mannara Chopra ने हिंदी के अलावा साउथ मूवीज में काफी काम किया है। अब इन दिनों वो 'बिग बॉस 17' में सबका दिल जीत रही हैं। मन्नारा पर दिल हारने की एक नहीं कई वजह है, आइये आपको ऐसी पांच बातें गिनवाते हैं, जिनसे आप भी सहमत होंगे।

1. प्यार से देती हैं जवाब

जिस दिन से 'बिग बॉस 17' शुरू हुआ है, उसी दिन से हर कंटेस्टेंट्स अपने आप को दिखाने के लिए कुछ ना कुछ कर रहा है। कुछ लोग तो बहुत गलत भी कर रहे हैं। लेकिन मन्नारा वैसी कंटेस्टेंट नहीं है। फालतू की बातें करके या फालतू का ड्रामा क्रिएट करके वो खुद को दिखाने में यकीन नहीं रखती हैं। इसके अलावा सामने वाला चाहे उनसे जितने गुस्से में बात करे, वो प्यार से ही जवाब देती हैं। ऐसे घर में, जहां इतना कलेश होता है, वहां खुद को शांत रखना, प्यार से जवाब देना, गुस्से पर काबू रखना, ये वाकई में बड़ी बात है।

2. रखती हैं अपनी बात

मन्नारा अपनी बात रखने से भी पीछे नहीं हटती हैं। वो जल्दी ऊंची आवाज में बात नहीं करतीं, लेकिन उनकी आवाज में दम होता है। जिसको भी जवाब देती हैं, करारा जवाब देती हैं। बिना वजह किसी भी बात का बुरा नहीं मानती हैं। उनकी ये बात लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

3. फालतू के मुद्दे में नहीं अड़ाती हैं टांग

पूरे घर में फालतू के मुद्दे पर बहस हो रही होती है, सारे कंटेस्टेंट्स भिड़ जाते हैं, पर मन्नारा कभी उस लड़ाई में अपने हाथ नहीं सेंकती हैं। क्योंकि उन्हें भी पता है कि सिर्फ कैमरे में दिखने के लिए बाकी के सदस्य ऐसा कर रहे हैं। वो बिना वजह किसी भी फालतू के मुद्दे में नहीं घुसती हैं। उनकी यही खासियत पर जनता दिल हार बैठी है।

4. भोलापन आ रहा है पसंद

जैसा कि मुनव्वर फारूकी खुद कहते हैं कि मन्नारा बहुत भोली है। वैसे ही दर्शकों को भी लगता है। वो सच बोलती हैं। अपने दिल में किसी तरह की नफरत नहीं पालती हैं। किसी से लड़ाई होती भी है तो उसे कुछ ही मिनटों में भूल भी जाती हैं और उस बंदे या बंदी को माफ भी कर देती हैं। आजकल की इस चालूपंती वाली दुनिया में वो बिना अपना नुकसान-नफा सोचे, सिर्फ सच बोलती हैं और ये भोलापन दर्शकों को रास आ रहा है।

5. बनाना चाहती हैं अपनी पहचान

दर्शकों को मन्नारा में सबसे अच्छी बात पता है क्या लगी? वो ये कि उन्होंने इतने दिनों कभी ये गुणगान नहीं किया कि वो प्रियंका चोपड़ा या परिणीति चोपड़ा की कजिन हैं। कभी ये रौब नहीं झाड़ा कि वो फिल्मों में काम करती हैं, एक्ट्रेस वाले नखरे नहीं दिखाए, कभी अपनी बड़ाई नहीं की, वो खुद कहती हैं कि वो अपनी पहचान खुद बनाना चाहती हैं और यही बात उन्हें मन्नारा चोपड़ा बनाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.