ओटीटी के बाद अब थियेटर में रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म, डायरेक्टर का आया रिएक्शन

Updated on 01-06-2023 07:34 PM
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी को फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में दमदार परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफ मिल रही है। इतनी ज्यादा कि ओटीटी पर रिलीज होने के बाद अब इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज करने की पूरी तैयारी है। अपूर्व सिंह कार्की के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं और अगर ये सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो कथित तौर पर ऐसा करने वाली पहली फिल्म होगी, जो ओटीटी के बाद थिएटर में आएगी।

एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टूडियो के साथ-साथ वेब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai फिल्म के लिए भविष्य का रास्ता तय करने के लिए एक्टिव रूप से बातचीत कर रहा है। कथित तौर पर यह पहली बार होगा जब कोई फिल्म अपने ओटीटी प्रीमियर के बाद थिएटर में रिलीज होगी। यही वजह है कि बहुत सारी प्लानिंग चल रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर सब कुछ सही जगह पर होता है तो यह लोगों के वेब स्पेस के लिए कॉन्टेंट को देखने के तरीके को बदल देगा।

डायरेक्टर ने कही ये बात

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए Manoj Bajpayee की फिल्म के डायेरक्टर अपूर्व सिंह कार्की ने कहा, 'फिलहाल, चर्चाएं चल रही हैं और ये स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और स्टूडियो के बीच इंटरनल बातचीत हैं। जबकि फैसला उनके हाथों में है, यह कुछ ऐसा है जिसके लिए मैं वास्तव में तत्पर हूं।'

जानकारी के मुताबिक, ये कोर्टरूम ड्रामा सच्ची घटना पर इंस्पायर्ड है। फिल्म में मनोज बाजेपयी ने वकील का किरदार निभाया है, जो किसी भी हाल में सच सामने लेकर आता है। इसकी कहानी दीपक किंगरानी ने लिखी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.