इज्तिमा के समापन पर सोमवार को परिवर्तित रहेंगे कई मार्ग

Updated on 11-12-2023 12:25 PM

भोपाल  ईंटखेड़ी स्थित घासीपुरा में चल रहे चार दिनी विशाल धार्मिक समागम इज्तिमा का सोमवार को सामूहिक दुआ के साथ समापन होगा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगभग आठ लाख लोगों के मौजूद रहने का अनुमान है। ट्रैफिक थाना पुलिस के मुताबिक पुराना शहर से इज्तिमा स्थल की ओर आवागमन करने वाले मार्गों जैसे- मुबारकपुर से पटेल नगर नया बायपास, गांधीनगर से अयोध्या नगर बायपास, रत्नागिरी, लाम्बाखेड़ा से करोंद भोपाल टाकीज, पीरगेट, मोती मस्जिद, रायल मार्केट, लालघाटी चौराहा, नादरा बस स्टैंड भोपाल मुख्य रेल्वे स्टेशन, अल्पना तिराहा, भारत टाकीज, बोगदा पुल आदि क्षेत्रों में भारी संख्या में जनसमुदाय एवं वाहनों के सड़कों पर होने से अत्यधिक यातायात दबाव रहेगा। इस वजह से आम जन परेशानी से बचने के लिए पुराने शहर व इज्तिमा स्थल की ओर आने-जाने हेतु अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल/मुख्य रेल्वे स्टेशन भोपाल आवागमन

:- भोपाल शहर से एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहन भदभदा चौराहा, नीलबड़, रातीबड़, झागरिया रोड से खजूरी बाायपास, मुबारकपुर बायपास होकर एयरपोर्ट की ओर आवागमन कर सकेंगे।

:- भोपाल शहर से मुख्य रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा, लिंक रोड नंबर-दो, बोर्ड आफिस, चेतक ब्रिज से प्रभात चैराहा, 80 फीट रोड होकर प्लेट फार्म क्रंमाक-एक की ओर आवागमन कर सकेंगे।

भोपाल शहर मे आने वाली यात्री बसों का डायवर्सन

- सागर, छतरपुर, दमोह, रायसेन, होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाडा, बैतूल की ओर से आने वाली बसें 11 मील, मिसरोद, आरआरएल तिराहा, हबीबगंज नाका, सांची दुग्ध संघ होते हुए आइएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगे। आइएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

- इंदौर से भोपाल की ओर आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड का उपयोग कर सकेंगी। इंदौर- उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसें खजूरी बायपास, बैरागढ़ से हलालपुर बस स्टैंड पर अपनी यात्रा समाप्त करेंगी। हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर उनका प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

- गुना, राजगढ़, ब्यावरा की ओर से आने वाली यात्री बसें श्यामपुर, परवलिया होते हुए मुबारकपुर बायपास से खजूरी सड़क, बैरागढ़ होकर हलालपुर बस स्टैंड की ओर आवागमन कर सकेंगी। इन बसों का प्रवेश हलालपुर बस स्टैंड से लालघाटी की ओर प्रतिबंधित रहेगा।

- विदिशा की ओर से आने वाली यात्री बसें सूखी सेवानिया, चौपड़ा बायपास, से भानपुर चौराहा भानपुर रोटरी पर समाप्त होंगी।

- बैरसिया की ओर से आने वाली यात्री बसें गोलखेड़ी से तारासेवनिया, परवलिया रोड, मुबारकपुर बायपास, खजूरी बायपास से बैरागढ़ हलालपुर बस स्टैंड पर समाप्त होंगी।

भारी एवं अन्य वाहनों के लिए डायवर्सन व्यवस्था

- रविवार को रात नौ बजे से भोपाल के सीमावर्ती जिलों से भोपाल शहर में सभी प्रकार के भारी माल वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे समस्त भारी वाहन सोमवार को इन वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकेंगे।

- इंदौर, सीहोर की ओर से भोपाल की ओर आने वाले भारी माल वाहक ट्रक, ट्राला कंटेनर, आदि वाहन भोपाल की ओर प्रवेश नही पा सकेंगे। इन्हे भोपाल-सीहोर जिले की सीमा के पास इज्तिमा की समाप्ति तक रोका जावेगा या सीहोर पुलिस द्वारा उनके द्वारा नियत सड़क मार्ग से इछावर, बुधनी के रास्ते डायवर्ट किया जायेगा।

- गुना, व्यावरा (राजगढ़) की ओर से भोपाल की आने वाले वाहन भोपाल में प्रवेश नही कर सकेंगे। इन्हें ब्यावरा पर रोका जावेगा या कुरावर, श्यामपुर, सीहोर के रास्ते परिवर्तित मार्ग पर भेजा जावेगा।

- रायसेन, सलामतपुर एवं मण्डीदीप से आने वाले भारी वाहनों को भी मण्डीदीप, बिलखिरिया-रायसेन सीमा पर रोका जावेगा इन्हे कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात ही भोपाल की सीमा में प्रवेश दिया जावेगा।

- विदिशा जिले से बैरसिया के रास्ते भी भारी मालयान वाहनों का भोपाल सीमा में प्रवेश नहीं होगा।

- इन्दौर की ओर से आने वाले हलके वाहन जो होशंगाबाद जाना चाहते हैं वे सीहोर से झागरिया, बड़झिरी, रातीबड़, भदभदा, डिपो चौराहा, माता मंदिर, लिंक रोड नंबर-दो, बीजेपी कार्यालय, मानसरोवर होते हुये मिसरोद रोड की ओर जा सकेंगे।

- बैरसिया से भोपाल की ओर आने वाले आम यात्री वाहन गोलखेड़ी, राताताल, तारासेवनिया, परवलिया होकर भोपाल की ओर प्रवेश कर सकेंगे।

- कार्यक्रम के दौरान मुबारकपुर से पटेल नगर नया बायपास, गांधीनगर से अयोध्या नगर, रत्नागिरी, लाम्बाखेड़ा से करोंद भोपाल टाकीज रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्रों में भारी संख्या में जनसमुदाय के सड़कों पर रहने के दौरान इन स्थानों पर आने वाले यातायात को आवश्यकतानुसार परिवर्तित मार्ग पर चलाया जावेगा।

इज्तिमा में शामिल होने वाले वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था

- विदिशा की ओर से आने वाले वाहन लाम्बाखेड़ा बायपास चौराहा होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।

- सीहोर, राजगढ़, की ओर से आने वाले वाहन मुबारकपुर चौराहा से मीना चौराहा बायपास होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।

- भोपाल शहर की ओर से आने वाले वाहन लाम्बाखेड़ा बायपास चौराहा होकर होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।

- बैरसिया की ओर से आने वाले वाहन गोलखेड़ी जोड़ होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेंगें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.