आनंद नगर में स्कूल का रास्ता रोक फुटपाथ पर लग रहा बाजार

Updated on 02-06-2023 07:20 PM
भोपाल । राजधानी के आनंद नगर इलाके में रायसेन रोड के दोनों तरफ फुटपाथ पर अवैध कब्जे से राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ रहा है। यहां फुटपाथ पर लग रही दुकानों से शासकीय स्कूल आनंद नगर का रास्ता भी बंद हो गया है। ऐसे में बच्चे फुटपाथ छोड़ सड़क पर चलने को मजबूर हैं । इसी सड़क पर बीस मीटर आगे पुलिस चौकी की लाइन में पांच साल पहले बनाए गए फुटपाथ को अतिक्रमणकारियों ने खत्म ही कर दिया है।

शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा ने बताया कि फल-सब्जी व हाकर्स कार्नर के साथ मटका बेचने वालों का फुटपाथ पर कब्जा है। इससे स्कूली बच्चों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी नगर निगम में कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। स्कूल के आसपास हाथ ठेले व पान की गुमठियों से असमाजिक तत्वों का दिनभर जमावड़ा लगा रहता है। आए दिन यहां आपराधिक घटनाएं हो रही हैं।
पिपलानी से आनंद नगर तक फुटपाथ पर एक हजार से ज्यादा अतिक्रमण
भेल क्षेत्र में स्थित पिपलानी से आनंद नगर तक रायसेन रोड के किनारे दोनों ओर तीन किलोमीटर के फुटपाथ पर एक हजार से अधिक दुकानें लग रही हैं। पिपलानी पेट्रोल पंप चौराहे से आनंद नगर, कमला नगर और जेकेरोड की ओर जाने वाले तीन मार्गों में ही फुटपाथ पर चार सौ दुकानें लग रही हैं। वहीं रत्नागिरी तिराहे के पास अयोध्या नगर व आनंद नगर जाने वाले रायसेन रोड के किनारे तीन सौ से अधिक दुकानें लग रही हैं। सबसे अधिक अतिक्रमण रत्नागिरी से आनंद नगर तक के फुटपाथ पर है। यहां सड़क के दोनों आरे पांच सौ से अधिक दुकानें लग रही हैं।
फुटपाथ खत्म कर बना दीं पक्की दुकानें
आनंद नगर से पिपलानी जाने वाली सड़क पर चौकी के पहले पांच साल पहले चार लाख रुपये खर्च कर पचास मीटर का फुटपाथ बनाया गया था लेकिन अब यहां बीस से अधिक पक्की दुकानें बन गई हैं। इनमें चाय-नाश्ता, फूल और पूजन सामग्री के साथ मांस-मछली व अन्य खाने पीने की दुकानें लगाई जा रही हैं।
शाम होते ही सड़क पर लग जाता है जाम
रायसेन रोड के दोनों ओर दुकानें लग जाती है। इससे खरीददार सड़क पर खड़े होकर खरीददारी करते हैं। सड़क में भी वाहनों के चलने के लिए जगह कम बचती है। इस कारण शाम पांच बजे के बाद रायसेन रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। जिससे आए दिन यहां सड़क दुर्घटनाएं होना आम हो गया है।

आनंद पुलिस चौकी से लेकर डीएसपी ट्रैफिक तक स्कूल के सामने फुटपाथ पर अतिक्रमण की शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जबकि रोजाना एक हजार से अधिक स्कूली बच्चे इस समस्या का सामना करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.